पंजाब 26 अप्रैल 2024* सुसाइड नोट लिखकर लापता हुआ व्यक्ति बरामद, सिविल अस्पताल में दाखिल, मामले की जांच कर रही है नगर थाना 2 की पुलिस
अबोहर 26 अप्रैल (शर्मा, सोनू, लोकेश शर्मा): जानकारी अनुसार नगर थाना 2 के प्रभारी मनिन्द्र सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी को शुभम छाबड़ा ने एक प्रार्थना पत्र दिया था कि उसका पिता धर्मिंद्रपाल 24 अप्रैल से घर से लापता है। वह अपने रिश्तेदारों से परेशान चल रहा था। एक सुसाईड नोट भी मिला था। नगर थाना 2 की पुलिस ने शुभम छाबड़ा पुत्र धर्मिंद्रपाल वासी नई आबादी गली नं. 19 बड़ी पौड़ी के बयानों पर मुकदमा नं. 49, 25.4.24 भांदस की धारा 346आईपीसी के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। धर्मिंद्रपाल ने आज फाजिल्का रोड नहर में आत्महत्या के लिए छलांग लगाई थी। लोगों ने उसे बचा लिया। पुलिस को सूचना दी गई तो एसएसएफ व नरसेवा नारायण सेवा की टीम मौके पर पहुंची और धर्मिंद्रपाल को बचाकर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना मिलते ही नगर थाना 2 की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर धर्मिंद्रपाल के बयान दर्ज किए। मामले की जांच जारी है। सूत्रों से पता चला है कि धर्मिंद्रपाल ने अपने रिश्तेदारों से परेशानी के चलते एक सुसाईड लिखकर घर से लापता हो गया था। सूत्रों से पता चला है कि धर्मिंद्रपाल रात को अपने घर पहुंच गया था और सुबह नहर में छलांग लगाने का प्रयास किया।
फोटो : 3, अस्पताल में उपचाराधीन धर्मपाल
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर26 *गुलाबबाग का गणपति मेला : एक सदी पुरानी विरासत की नई पहचान*
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर 26 *लिपिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का डीएम ने किया शुभारंभ, दिए सख्त निर्देश*
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case