February 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी15अप्रैल24*रुपए गहनों के साथ रेल लाइन पर मिली महिला की कटी लाश*

कौशाम्बी15अप्रैल24*रुपए गहनों के साथ रेल लाइन पर मिली महिला की कटी लाश*

कौशाम्बी15अप्रैल24*रुपए गहनों के साथ रेल लाइन पर मिली महिला की कटी लाश*

*पहनावा से लग रही है राजस्थानी महिला*

*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र में देर रात ट्रेन से गिरकर एक राजस्थानी बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई सुबह ग्रामीणों और रेलवे के कर्मचारियों ने देखा तो रेलवे पुलिस और भरवारी चौकी पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की तो मृतका के पास पोटली में गहने और नगद रुपए मिले,जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।मृतक महिला के पास लाखों रुपए के गहने वा नगदी लगभग 50 हजार रुपए बताए जा रहे है वही महिला के लाश के पास गहने विखरे हुए है

जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के राम चौरा के पास हावड़ा दिल्ली रेल लाइन पर देर रात किसी ट्रेन से एक बुजुर्ग महिला गिर गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई,मृतका के पास गहने और रुपए मिले है,सुबह काम के लिए पहुंचे रेलवे कर्मचारियों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेलवे और पुलिस को दी।रेलवे और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे भरवारी चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह और पुलिस फोर्स ने शव की सूचना उच्च अधिकारियों को दी,जिसके बाद फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची और जांच की,मृतक महिला ने गले में हंसुली और पैर में छागल पहन रखा था, पास में गहने बिखरे हैं और महिला के पास पोटली है जिसमें गहने और नगद रुपए भी हैं पहनावा और गहना देखकर महिला राजस्थानी लग रही है,मृतका के पास शिनाख्त के लिए कुछ भी नही मिला,जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

Taza Khabar