कौशाम्बी15अप्रैल24*सड़क हादसे में अस्पताल कर्मी गंभीर घायल*
*सुरक्षा व्यवस्था में तमाम पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाए जाने के बाद दुर्घटना करने वाले वाहन को यातायात पुलिस थाना पुलिस के जवानों ने पकड़ने का प्रयास नहीं किया*
*कौशांबी* जनपद मुख्यालय मंझनपुर के जिला अस्पताल के सामने हनुमत अस्पताल में काम करने वाले चंदन उम्र 27 वर्ष पुत्र दिलीप कुमार जहांगीर नगर कॉलोनी मंझनपुर से सोमवार की दोपहर को बाइक से हनुमत अस्पताल अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे लेकिन जैसे ही वह जिला अस्पताल के आसपास पहुंचे तेज गति एक नेता की लग्जरी गाड़ी ने अस्पताल कर्मी को टक्कर मार दिया है जिससे बाइक समेत चंदन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से लहू लुहान हो गए हैं हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हैं मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है अस्पताल कर्मियों को भी मामले की जानकारी मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए हैं एंबुलेंस 108 के जरिए घायल चंदन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद नेता का यह लग्जरी वाहन बेखौफ तरीके से जनपद मुख्यालय मंझनपुर से फरार हो जाने में कामयाब हो गया है सुरक्षा व्यवस्था में तमाम पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाए जाने के बाद दुर्घटना करने वाले वाहन को यातायात पुलिस थाना पुलिस के जवानों ने पकड़ने का प्रयास नहीं किया है।
More Stories
कौशाम्बी 3अक्टूबर 26*पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान*
कौशाम्बी 3अक्टूबर 2026*तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार*
महोबा 3 अक्टूबर 2026*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण