औरैया 13 सितंबर *चुनावी रंजिश के तहत मारपीट के साथ चली गोली*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पढीन में शनिवार की शाम चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट के साथ लाठी- डंडे एवं गोली चली। जिससे कई लोग घायल हो गये। दुर्घटना के घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर घायलों को रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया है।
क्षेत्र के ग्राम पढ़ीन निवासी चंद्र प्रकाश 40 वर्ष पुत्र मोहनलाल व प्रधानपति विजय कुमार के बीच चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ते देख चंद्र प्रकाश के भाई प्रशांत, भूपेंद्र व वीरू मौके पर लाठी- डंडे लेकर पहुंच गये। जानकारी होते ही विजय के पक्ष के सोनू व उसका भतीजा संजीव भी वहां पहुंच गए। इस पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। लाठी-डंडे चलते देख चंद्र प्रकाश की पत्नी देवकी भी मौके पर पहुंची। तभी दोनों पक्षों के बीच फायरिंग होने लगी। जिसमें एक गोली देवकी के दाहिने पैर के ऊपर के हिस्से में लग गई। वहीं दूसरे पक्ष से संजीव ने सामने से गोली चलते देख हाथ आगे कर दिया। जिससे गोली उसके हाथ को किनारे से फाड़ते हुए किनारे से निकल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व गोली चलने से एक पक्ष से चंद्र प्रकाश, प्रशांत, भूपेंद्र, बीरू व देवकी घायल हो गये। जबकि दूसरे पक्ष से प्रधानपति विजय, उसका भाई सोनू व भतीजा संजीव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला समेत दोनों पक्षों के चार लोगों को सैफई रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि दोनों पक्षो की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
लखनऊ17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 17 जून 26 : लाखों का मॉड्यूलर टॉयलेट बना बदबू का गोदाम, राहगीर हो रहे बीमार*
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”