भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर05अप्रैल24*स्वीप को लेकर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली रैली*
भागलपुर 5 अप्रैल 2024:-लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने तथा शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदान हेतू जागरुक करने के उद्देश्य से भागलपुर के एनसीसी कैडेट्स (गर्ल्स) की सैकड़ों महिला कैडेट्स द्वारा भागलपुर के एसएम कॉलेज से तिलकामांझी चौक होते हुए जयप्रकाश उद्यान (सैंडिस मैदान) तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
इस रैली में सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स के द्वारा *वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम* *चुनाव का पर्व देश का गर्व* *मेरा पहला वोट देश के लिए* नारा लगाते हुए सैंडिस मैदान तक की दूरी तय की गई।
सैंडिस कंपाउंड में एनसीसी कैडेट्स गर्ल्स के द्वारा मतदाता जागरूकता फैलाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया एवं भागलपुर युवाओं को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर स्वीप कोषांग के पदाधिकारी एवम् जिला स्वीप आइकॉन अजय अटल भी उपस्थित थे।

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*