भागलपुर समाहरणालय बिहार शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर03अप्रैल24*एसएम कॉलेज से निकल गई मतदाता जागरूकता रैली*जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
भागलपुर 03 अप्रैल 2024, एसएम कॉलेज, भागलपुर से डा0 नवल किशोर चौधरी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र आम जनता से है, लोकतंत्र में आम जनता को काफी अधिक अधिकार दिया गया है, लोकतंत्र को हम तभी सफल बना सकते हैं जब हम वोट करेंगे। वोट करेंगे 18 वर्ष से ऊपर के वे लोग जिन्होंने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कर लिया है। उन्होंने रैली में शामिल छात्राओं से कहा कि आप लोगों के ऊपर बड़ी जिम्मेवारी है, जो 18 वर्ष से ऊपर के हैं और जिनका अभी नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज है, उनको वोट करना है। जिनका नहीं है वे अपने माता-पिता और रिश्तेदारों, जिनका नाम वोटर लिस्ट में है उन सभी से वोट करवाना है।
उन्होंने स्वीप अभियान में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से नारा भी लगवाया की वोट *जैसा कुछ भी नहीं वोट जरुर डालेंगे हम* इस अवसर पर उप विकास आयुक्त कुमार अनुराग, संयुक्त निदेशक जन- संपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, एसएम कॉलेज के प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

More Stories
नई दिल्ली30जुलाई26*पूर्व बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश,15kg सोना मिला नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं,
गाजीपुर30जुलाई26* समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*