हरदोई28मार्च24*खाकी पर चढ़ा होली का खुमार, कोतवाली पिहानी में जमकर उड़े रंग-गुलाल
हरदोई
कोतवाली पिहानी में मंगलवार को होली का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस कर्मियों ने कोतवाली में खूब जमकर होली खेली। कोतवाल धर्म का सिद्धार्थ के साथ पुलिस के जवानों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। फाग समेत अन्य विभिन्न गीतों पर पुलिस कर्मी थिरकते रहे।
होली के त्योहार में पुलिस जवानों की ड्यूटी क्षेत्र में लगी हुई थी। इसके वजह से वह लोग शांति व कानून व्यवस्था की बहाली में जुटे रहे और होली का त्योहार नहीं मना सके। उच्चाधिकारी भी पुलिस जवानों के साथ क्षेत्र में निगरानी करते रहे। कस्बा पिहानी में होली का त्योहार सकुशल व शांति पूर्वक संपन्न कराने के एक दिन बाद पुलिस के जवानों ने होली मनाया।पुलिस बल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल, अबीर लगाकर होली त्योहार की शुभकामनाएं एक दूसरे को दी। यू पी आज तक कपिल कुमार गुप्ता

More Stories
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम
सुल्तानपुर11जून26*अवैध खनन पर पारा चौकी पुलिस का बड़ा प्रहार,ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज*
पूर्णिया बिहार 11 जून 26 एसपी की सख्ती: अपराध पर लगाम, थानेदारों को मिली शाबाशी*