मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर28मार्च24*आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन*
28 मार्च 2024 जनपद मिर्जापुर, आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा फर्जी शराब घोटाले में गिरफ्तारी के विरोध में 26 मार्च को दिल्ली में ऐतिहासिक प्रदर्शन का कवरेज कर रहे मीडिया कर्मी एवं पत्रकारों के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए बर्बरता एवं दुर्व्यवहार के विरोध में आम आदमी पार्टी जनपद मिर्जापुर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पत्रकारो के उत्पीड़न एवं पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जल्द रिहाई की मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन किया एवं मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी मिर्जापुर प्रियंका निरंजन को सौंप कर तत्काल कार्रवाई की मांग किया गया प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी जनपद मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह एवं प्रदेश सचिव काशी प्रांत सुनील कुमार पांडे एडवोकेट द्वारा किया गया प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय मिर्जापुर में जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी काशी प्रांत के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार में मीडिया हो या संविधान एवं लोकतंत्र को कुचला जा रहा है एवं सरकार पुलिस के डंडे के बल पर लोकतंत्र में आवाज को दबाने का कार्य कर रही है पत्रकारों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण कार्रवाई एवं लाठीचार्ज का आम आदमी पार्टी घोर विरोध करती है लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सच्चाई ना दिखाने का दबाव बनाना लोकतंत्र को समाप्त करने के बराबर है वर्तमान केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है आम आदमी पार्टी पत्रकारों के साथ खड़ी है हम पत्रकारों के साथ किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया कर्मियों पत्रकारों के ऊपर लाठीचार्ज तानाशाही व्यवस्था को दर्शाता है लोकतंत्र में साम्राज्यवाद के खिलाफ आंदोलन को लाठी के बल पर नहीं दबाया जा सकता आम आदमी पार्टी पत्रकारों के ऊपर बर्बरता की घोर निंदा करती है प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव दिलीप सिंह गहरवार एडवोकेट ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पूरा केंद्र सरकार डरी हुई है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पूरा देश आक्रोशित है इस आक्रोश को मीडिया कर्मियों द्वारा दिखाए जाने पर सरकार ने मीडिया कर्मियों और पत्रकारों के खिलाफ भी बर्बरता पुलिस के बल पर किया है इसकी घोर निंदा आम आदमी पार्टी करता है प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राम आश्रम यादव जिला उपाध्यक्ष, रामबाबू यादव नगर विधानसभा अध्यक्ष ,महताब अली नगर अध्यक्ष ,सत्यम त्रिपाठी जिला अध्यक्ष यूथ विंग विशाल कुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भोलानाथ धीहार जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ संतोष सोनी, जैनेंद्र प्रसाद पाठक, राजकुमार यादव, मोहम्मद यासीन, ताहिर, राजपति गौतम, राम सजीवन गौतम, विमला देवी, राजकुमार कसेरा, मीरा कुमारी नगर विधानसभा सचिव पद्मिनी गुप्ता, छोटेलाल तिवारी, सीमा खान, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, आनंद कुमार सिंह इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*