बाराबंकी27मार्च24*जिला जज ने डीएम व एसपी के साथ किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
– साफ-सफाई सहित दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बाराबंकी। जिला जज ने डीएम व एसपी के साथ संयुक्त रूप से बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दे कि बुधवार को जिला जज दिनेश चन्द, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार झा व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के साथ संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने बैरकों, मेस, जेल परिसर आदि का सघनता से निरिक्षण किया। फिर उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त की। जिसके बाद जिला जज ने जेल परिसर में साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगे उन्होंने जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बन्दियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी लेकर साफ-सफाई, आवश्यक उपचार, परीक्षण आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित मातहत को निर्देश दिये।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*