बाराबंकी27मार्च24*भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष बने शांति भूषण सिंह
रामसनेहीघाट-बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को संगठन को मजबूत करने के लिए शांति भूषण सिंह उर्फ वीरेंद्र को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शांति भूषण काफी समय से किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभाते है। उनकी प्रतिभा और योग्यता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को यूनियन का झंडा व पटका पहनाते हुए जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए। जिसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन व किसानों ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। उस पर वो खरा उतरेंगे। जिसके लिए जल्द ही जिले के प्रत्येक गांव में जनसंपर्क कर भारतीय किसान यूनियन की कमेटी गठित की जाएगी ।

More Stories
चित्रकूट 27 नवम्बर 26*बालू खनन का कथित काला खेल! सूरवल खदान में रात के अंधेरे में पोकलैंड मशीनों से खनन का आरोप
बिश्नाह, जम्मू-कश्मीर 27 नवम्बर 26*मानसी चौहान बनीं एनडीएसएफ जम्मू-कश्मीर की प्रदेश अध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा
पूर्णिया बिहार 27 नवंबर 26 विकास में पूर्णिया ने सबको पीछे छोड़ा, स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे राज्य में पहला स्थान*