*इटावा 11 सितंबर :-* वाइरल फीवर और डेंगू के प्रकोप से नगर की जनता को सुरक्षित रखने के लिये नगर पालिका ने कमर कस ली है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी ने बताया कि नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे एन्टी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है और साफ सफाई कराई जा रही है। विनय मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नम्बर जांरी किये गए है इन् नंबरों पर बुखार या अन्य बीमारी के साथ स्वच्छता और जल भराव से सम्बंधित शिकायते दर्ज कराई जा सकती है। नगर पालिका की टीम द्वारा तुरन्त निस्तारण कराया जाएगा।
पूर्व सभासद रत्नेश भदौरिया ने कहा कि खाली प्लाट और खुले में जानवर बांधने वाले और गंदगी करने वालो पर भी कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि संक्रमण को रोका जा सके।

More Stories
नई दिल्ली15जून26▪️52वां जी-7 शिखर सम्मेलन आज से फ्रांस के एवियान शहर में शुरू हो रहा है।
नई दिल्ली15जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की !!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
नई दिल्ली15जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सोमवार *आज का राशिफल*