पंजाब रविवार, 24 मार्च 2024* घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में महिला जसपाल कौर व जिन्नी मसीह काबू
अबोहर, 24 मार्च (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): नगर थाना 2 के प्रभारी मनिन्द्र सिंह, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में महिला जसपाल कौर पत्नी काला सिंह व जिन्नी मसीह पुत्र जसकरण सिंह मसीह वासी वरियाम नगर अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों को न्यायाधीश जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज देने के आदेश पारित किये। जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने करणपाल के बयानों पर उनके घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा नं. 122, 16.11.2023 भांदस की धारा 452, 323, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है कुछ अभी फरार बताये जा रहे हैं।
फोटो:1, आरोपी महिला व युवक व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बांदा 27 सितंबर 26*बाढ़ के तेज बहाव में युवक नाव समेत बहा ,पांच किमी दूर सुरक्षित मिला*
मथुरा 27 सितंबर 26* जनता के सहयोग से ए0टी0एम0 बदलकर रूपये निकालने वाले गैंग के 01अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
सीकर27 सितंबर 26*खाटूश्यामजी में कांग्रेस का कब्जा, एक वोट से विनीता पूनिया बनीं पालिकाध्यक्ष