पंजाब रविवार, 24 मार्च 2024* होली पर शराब पीकर हुल्लड़बाजी व गुण्डागर्दी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी अरूण मुंडन
असलाधारक अपने असले थाने में जमा करवाएं
अबोहर, 24 मार्च (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन ने होली के पावन पर्व की शहरवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि शहरवासियों से अपील की है कि होली का पर्व शांतमयी ढंग से मनायें। शराब पीकर हुल्लड़बाजी व गुण्डागर्दी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर में पुलिस पार्टी द्वारा गश्त जारी रहेगा। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी मनविंद्र सिंह, थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजविंद्र कौर अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त करेंगे।
इधर डीएसपी अरूण मुंडन ने असलाधारकों से अपील की है कि अपने-अपने असलें थानों में जमा करवाएं। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जायेगी।
फोटो 2: जानकारी देते डीएसपी व नगर थाना प्रभारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली7जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ6जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हमीरपुर6जून26*श्री श्री सदाशिव बाबा मन्दिर में चल रहे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में षश्टम दिवस श्री हितेष जी महाराज दीक्षित की सुन्दर कथा.