औरैया24मार्च24*दबंग ने दलित मजदूरों के साथ गाली-गलौज कर दी धमकी*
*फफूंद,औरैया।* कस्बा फफूंद के कटरा मनेपुर में शनिवार को एक दबंग नामजद युवक ने मजदूरी कर रहे मजदूरों के साथ जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट की। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मजदूरों ने मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए इस आशय की तहरीर थाना फफूंद पुलिस को देते हुए कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
थाना फफूंद क्षेत्र के कटरा मनेपुर निवासी दो मजदूर राजेंद्र कुमार पुत्र टुंडे व जगदीश पुत्र रामस्वरूप शनिवार की दोपहर कस्बा अटसू निवासी प्रदुम्न रंजन पांडे पुत्र प्रतिभा रंजन पांडे के फफूंद दिबियापुर मार्ग स्थित प्लांट पर मजदूरी का काम कर रहे थे। उसी समय थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर सल्हापुर निवासी दबंग अनिल कुमार शुक्ला पुत्र रामकुमार प्लॉट पर आ गये। इसके बाद वह उपरोक्त मजदूरों के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब मजदूरों ने गालियां देने का विरोध किया। इसी को लेकर आरोपित ने दोनों मजदूरों के साथ जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसी बात को लेकर मजदूर सहमकर भयभीत हो गये। पीड़ित मजदूर ने थाना फफूंद पहुंचकर उपरोक्त आरोपित के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
More Stories
बंगलौर 27सितम्बर 26*कर्नाटक में 21 हजार मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप!
बांदा 27 सितंबर 26*बाढ़ के तेज बहाव में युवक नाव समेत बहा ,पांच किमी दूर सुरक्षित मिला*
मथुरा 27 सितंबर 26* जनता के सहयोग से ए0टी0एम0 बदलकर रूपये निकालने वाले गैंग के 01अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*