औरैया24मार्च24*सोलर कार का वर्किंग मॉडल कृष्णा राठौर ने जीता*
*फफूंद,औरैया।* ब्लाक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत कोठीपुर मे छात्र ने 19 मार्च को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय दिबियापुर में आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक विकासखंड से चयनित प्रथम 10 छात्रों ने प्रतिभाग किया।7 विकास खण्डों के 70 छात्र व नगर क्षेत्र औरैया से 7 कुल 77 छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडलों का प्रदर्शन किया।शीर्ष 10 छात्रों को विजेता घोषित किया गया। जिसमें से उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठीपुर के कक्षा 8 के छात्र कृष्णा राठौर ने सोलर कर का प्रदर्शन किया।यह सोलर कार का वर्किंग मॉडल था।उनको इस प्रतियोगिता में विजयी घोषित किया गया।
More Stories
नई दिल्ली 26 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 26 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 26 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*