कानपुर नगर18मार्च24*दयानंद गर्ल्स महाविद्यालय मे संगीत विभाग द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,
आज दिनांक 18 मार्च 2024 को दयानंद गर्ल्स महाविद्यालय मे संगीत विभाग द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय ‘संगीत के क्षेत्र में रोजगार सम्बन्धी चुनौतियां और नवीन संम्भावनाये’ था।
इसका उद्देश्य संगीत के विद्द्यार्थियो को शिक्षा उपरान्त रोजगार के क्षेत्र में क्या अवसर उपलब्ध है, इस विषय में जानकारी प्रदान करना था।
इस कार्यक्रम का संयोजन और विषय प्रवर्तन प्रोफेसर (डॉ) रुचिमिता पांडे के निर्देशन में उनके शोधार्थी राहुल सिंह द्वारा किया गया ।
इस कार्यक्रम का प्रारम्भ द्वीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से किया गया।
प्राचार्य ने अपने उद्बोधन द्वारा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ) अर्चना वर्मा, संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफसर (डॉ) संगीता श्रीवास्तव, IQAC इंचार्ज प्रोफसर वंदना निगम, चीफ प्राक्टर प्रोफसर अर्चना श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव, एवं विभाग के सभी सदस्य महाविद्यालय के सभी शिक्षिकाये एवं विभिन्न महाविद्यालयों से छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।
शोधार्थी राहुल सिंह ने इस संगोष्ठी में रोजगार से संम्बन्धित नए क्षेत्र जैसे, Foley Artist, Social Media Creator, Music Collaboration With Other Subject, आदि विषयो की वृहद् जानकारी छात्र – छात्रों और शोधार्थियों को प्रदान की।
स्वरोजगार के विषय में भी विद्ध्यार्थियों का मार्ग दर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले छात्र – छात्रायें बहुत उत्साहित दिखाई दिए।
More Stories
सहारनपुर 3 नवम्बर 26*सहारनपुर पुलिस द्वारा जनसुनवाई को दी जा रही प्राथमिकता…*
प्रयागराज 3 नवम्बर 26* स्वर्ण बोलोगे तो मिलेगा चांटा!
मुजफ्फरनगर 3 नवम्बर 26*रामपुर तिराहा चौकी पर सीओ सदर सुनील कुमार ने चलाया रात्रि वहान चेकिंग अभियान*