बाराबंकी15मार्च24*एटीएम फ्रॉड कर निकाले गए 15 हजार 500 रुपये हुए वापस– पीड़िता ने जताया साइबर सेल टीम का आभार
बाराबंकी। जिले के साइबर सेल थाने की टीम ने शुक्रवार को एक बैंक खाता धारक पीड़िता के ATM कार्ड के माध्यम से साइबर फ्राड कर निकाले गये 15 हजार 500 रुपये को त्वरित वापस करा दिया। जिसके लिए पीड़िता ने साइबर सेल टीम का आभार जताया है। जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र की जयश्री देवी पत्नी रामराज निवासिनी अभयनगर ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके एटीएम कार्ड से साइबर फ्राड कर शातिर ठगो ने उनके खाते से 15 हजार 500 रूपये निकाल लिये। मामले में तत्काल साइबर थाना की पुलिस टीम ने संबंधित से पत्राचार कर पीड़िता की संपूर्ण धनराशि को वापस करा दिया। धनराशि बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विजय सिंह सिरोही,उ0नि0 चंद्र प्रकाश यादव, आरक्षी गौरव त्रिपाठी, राजन यादव,आरक्षी सुधाकर भदौरिया व अभिषेक चपराना शामिल रहे।

More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*