कौशाम्बी14मार्च24*अधिकारियों को दिया गया लोकसभा निर्वाचन का प्रशिक्षण*
*कौशाम्बी* लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए उदयन सभागार में समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को सामान्य प्रशिक्षण दिया गया।
ट्रेनर राकेश कुमार सिंह अशोक कुमार सिंह एवं विकास पाण्डेय द्वारा अधिकारियों को सामान्य प्रशिक्षण के अन्तर्गत पीठासीन अधिकारी के कार्य एवं दायित्व, मतदान अधिकारी प्रथम/द्वितीय/तृतीय के कार्य एवं दायित्व, चेक लिस्ट से मिलान करके सामाग्री प्राप्त करने,वास्तविक मतदान तिथि के एक दिन पूर्व की जाने वाली कार्यवाही, मॉक पोल, विशेष परिस्थितियॉ आने पर की जाने वाली कार्यवाही आदि की जानकारी दी गई।इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह एवं अरूण कुमार गोंड उपस्थित रहें।

More Stories
लखनऊ 2 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
मथुरा 2 मार्च 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
पटना 2 मार्च 26*बिहार से 20 हजार किसान ,मजदूर माकपा के 24 मार्च के दिल्ली आक्रोश रैली में शामिल होंगे*