बाराबंकी14मार्च24*परिषदीय विद्यालय के छात्र एक्सपोजर विजिट पर पहुंचे चिड़ियाघर
बाराबंकी। जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत पड़ोसी जनपद लखनऊ के चिड़ियाघर देखने पहुंचे। यह ऐसा पहला मौका है जब परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के निर्देशन में बसो के जरिए कही घूमने भेजा जा रहा है। गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव कुमार पांडेय ने इसी एक्सपोजर विजिट पर गए छात्रों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके संबंध में बीएसए ने बताया कि कार्यालय से दो बसों का जत्था छात्रों को लेकर लखनऊ गया है। यह मुहीम विभाग की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को एक्सपोजर विजिट करने की है। इसको लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया है।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*