बाराबंकी14मार्च24*आगामी चुनाव व त्यौहार को देखते हुए रामसनेहीघाट पुलिस अलर्ट
रामसनेहीघाट-बाराबंकी। इस बार कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस होली और रमजान के साथ लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जिसमें कोतवाली रामसनेहीघाट की हथौन्धा चौकी पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। साथ ही पुलिस तेजी से पेशेवर अपराधियों को चिन्हित करने का भी काम कर रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि चुनाव के वक्त जैसे राजनितिक पार्टियां अपने कार्यों में जुटी है उसी तरह पुलिस भी अपने कार्यों में जुटी है। रमजान के साथ होली के लिए कोतवाली में एसडीएम राम आसरे वर्मा और सीओ जटा शंकर मिश्रा ने क्षेत्र के सभ्रांत लोगो को बुला कर शान्ति कमेटी की बैठक में संबंधित निर्देश दिए है। त्यौहार पर अयोध्या में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और भी सर्तक हो गई है। जिसके संबंध में कोतवाल ओपी तिवारी ने बताया कि ईद ओर होली के साथ चुनाव भी शान्ति पूर्वक होगा। इस दौरान किसी भी अपराधी को छोड़ा नही जाएगा।

More Stories
मेरठ 2 मार्च 26* पीडीए को मजबूत कर 2027 में अखिलेश भैया को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया
पूर्णिया बिहार 2 मार्च 26*पूर्णिया में पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर हेलमेट वितरण
पूर्णिया बिहार2मार्च26* डीएम ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक: विकास कार्यों की समीक्षा और अधिकारियों को दिए निर्देश*