*ब्रेकिंग न्यूज़*
सहारनपुर13मार्च24*अपराधियों की धर-पकड़ करने सहारनपुर पहुची पंजाब से टास्क फोर्स*_
_*सहारनपुर समाचार*_
_जिले में देर रात पंजाब पुलिस की बड़ी दस्तक हुई है, पंजाब में किसी बड़े गोलीकांड को अंजाम देकर भागे करीब 14 बड़े अपराधियों को पंजाब पुलिस ने सहारनपुर पुलिस की मदद से थाना कुतुबशेर क्षेत्र के विभिन्न जगहों से हिरासत में लिया है। पंजाब टास्क फोर्स का बड़ा दल सहारनपुर पहुंचा है, थाना कुतुबशेर क्षेत्र से पकड़े गए अपराधियों के नाम और इतिहास लिखने में पुलिस जुटी हुई है। यह सभी अपराधी पंजाब के पटियाला शहर में आमने-सामने की बड़ी गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर पिछले कई दिनों से सहारनपुर में छुपे बैठे थे। आज सुबह 4 बजे तक पंजाब पुलिस ने सहारनपुर पुलिस की मदद से छापेमारी करके सभी को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पंजाब पुलिस थोड़ी देर में पंजाब के लिए लेकर रवाना होगी। पंजाब पुलिस की टास्क फोर्स ने मीडिया से बनाई दूरी, थाना कुतुबशेर क्षेत्र का मामला।_

More Stories
नई दिल्ली3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*