कानपुर नगर से मोनू सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर नगर13मार्च24*मैनावती मार्ग का सांसद अशोक कुमार रावत ने शिलान्यास किया।
6 की0 मीटर की सड़क 6 करोड़ अधिक धनराशि से बनकर तैयार होगी
Kanpur।बिल्हौर (शिवराजपुर) प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत मैनावती मार्ग का चौड़ीकरण होकर रोड की मरम्मत की जायेगी।सांसद अशोक कुमार रावत ने पूजन कर फीता काटकर शिलान्यास किया है छः करोड़ से अधिक धनराशि की लागत से सड़क का चौड़ीकरण होगा।
मंगलवार को भाजपा मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक कुमार ने मैनावती मार्ग खेरेश्वर मंदिर धाम से लेकर प्यारेपुर गांव तक चौड़ीकरण के लिए छः करोड़ रुपए से अधिक धनराशि देकर रोड का शिलान्यास किया है उन्होंने फीता काटकर शिलान्यास करते हुए कहा की अब ग्रामीणों और शिव भक्तो को जर्जर मार्ग से नही गुजरना पड़ेगा। उनके लिए खेरेश्वर मंदिर धाम से लेकर प्यारेपुर गांव तक रोड को चौड़ा किया जायेगा।जिससे बड़े भारी वाहनों का आवा गमन शुरू होकर सड़क किनारे बसे गांवों की कायाकल्प बदल जायेगी वही कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा की पार्टी ने उनपर भरोसा जताते हुए दोबारा मिश्रिख लोकसभा से अपना टिकट दिया है इससे जाहिर होता है की सरकार द्वारा ग्रामीणों तक पहुंचे विकास कार्यों की वजह से टिकट दी गई है
वही कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को फूल माला पहनाकर स्वागत किया था। शिलान्यास के दौरान सांसद प्रतिनिधि रवि बाजपेई गुड्डू सिंह चौबेपुर ब्लाक प्रमुख विनय शुक्ला जेपी कटियार मंडल अध्यक्ष अनुराग शुक्ला,नागेंद्र सिंह मोनू तोमर रवि प्रताप (राधन जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार नील कमल चौहान) पूरा प्रधान केशव चौहान मनोज गोस्वामी सत्यम त्रिपाठी आशुतोष शुक्ला प्रदीप तिवारी के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

More Stories
बांदा 28 जून 26*पुलिस लाइन में शोक सभा में मृत पुलिसकर्मी को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।
लखनऊ28जून 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हमीरपुर२८ जून २०२६*डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया