सहारनपुर10मार्च24*थाना बड़गांव में कंडम पडे 45 चार पहिया व दोपहिया वाहन 2,06000 रूपए मे हुए नीलाम*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना बड़गांव में कंडम पडे 45 चार पहिया व दोपहिया वाहन 2,06000 रूपए मे हुए नीलाम*
*➡️थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा ने माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्ति के बाद नीलाम कराए 45 कंडम पड़े वाहन*
*➡️नीलामी के दौरान थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा के अलावा क्षेत्राधिकारी रामपुर मनिहारान,एसडीएम देवबंद व खेमानन्द पांडेय यात्री मालकर अधिकारी भी रहे मोजूद*
*सहारनपुर*/
माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्ति के बाद व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के कुशल निर्देशन में,थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा ने थाने में सालों से विभिन्न मामलो में पुलिस द्वारा जप्त किए गए मुकदतमाती 41 दोपहिया व 4 चार पहिया कंडम पड़े वाहनों की नीलामी क्षेत्राधिकारी देवबंद, एसडीएम रामपुर मनिहारान व यात्री मालकर अधिकारी की देखरेख में शुरू हुई।नीलामी की प्रक्रिया थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा द्वारा शुरू की गई,जहां पर अनेक बोलीदाता रहे मोजूद।बाद मे इन सभी वाहनों की नीलामी ठेकेदार बोलीदाता नौशाद पुत्र कालू निवासी कस्बा नानोता ने अंतिम बोली व सबसे ज्यादा 2,06000 में लगाई।जिसका समस्त भुगतान ठेकेदार द्वारा करने के बाद सभी वाहनों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया गया।आपको बता दें,कि थाना बड़गांव में पिछले काफी समय से 45 वाहन कंडम अव्यवस्था एवम खुले में पड़े रहने के कारण बारिश का पानी लगने से कबाड़ हो रहे थे।जिसकी प्रक्रिया थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा ने शुरू करते ही माननीय न्यायालय के आदेश प्राप्ति के बाद नीलाम कराकर जहां सरकार को राजस्व का एक बड़ा लाभ पहुंचाने का काम किया,तो वहीं थाने मे साफ सफाई देखने को मिली।
*✍️रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप/अनूप धीमान*

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*