मथुरा10मार्च24*दर्शनार्थ आया प्रधान यमुना स्नान के दौरान डूबा, तलाश जारी*
वृंदावन। यमुना स्नान के दौरान केशीघाट पर एक युवक के डूबने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है। युवक जनपद अलीगढ़ की खैर तहसील के गांव नारायणपुर का प्रधान बताया गया है। जानकारी के यमुना में डूबा सचिन अपने चार साथियों के साथ वृंदावन दर्शनों को आया था। बीती रात करीब एक बजे चारों युवक यमुना में स्नान करने लगे। उसी समय सचिन गहरे पानी में चला गया। साथियों द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा दिन निकलने के साथ ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। लेकिन कई घंटे बाद भी डूबे युवक का कुछ पता नहीं लग सका है। घटना की सूचना मिलते ही सचिन के परिजन भी वृंदावन पहुंच गए हैं।पुलिस द्वारा सचिन के साथियों से पूछताछ की जा रही है।
मथुरा से पत्रकार नितेश सैनी की रिपोर्ट युपी आजतक
More Stories
सहारनपुर 19 सितंबर 26*थाना बेहट पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार…
कौशाम्बी 19 सितंबर 26*सड़क पार कर रही बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर मौत*
रायगड 19 सितंबर 26*ढोल-ताशांचा गजर… बाप्पाच्या नामाचा जयघोष… आणि सुरक्षेसाठी रायगड पोलिसांचा पहारा!