पंजाब 02 मार्च 2024* जान से मारने की धमकियां देने वालों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग
अबोहर, 02 मार्च (शर्मा, सोनू): अबोहर के गांव बजीतपुर भोमा निवासी नच्छतर सिंह पुत्र सरदूल सिंह ने थाना बहाववाला के प्रभारी को प्रार्थना पत्र लिखकर उसे जान से मारने की धमकियां देने वाले आरोपियों गुरमीत सिंह उर्फ मीता पुत्र फत्ता सिंह व गुरदयाल सिंह घूकना पुत्र जसकरण सिंह वासी बजीदपुर भोमा तहसील अबोहर जिला फाजिल्का के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की है। नच्छत्तर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी उसे फोन पर जान से मारने की धमकियां देते हैं। इसके अलावा 25 फरवरी को उक्त दोषियों ने उसे रोककर मार देने की धमकियां दी। पिछले 2-4 दिनों से उक्त आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहे हैं। यदि भविष्य में मेरे साथ कोई अनहोनी होती है तो उक्त दोनों गुरमीत सिंह उर्फ मीता पुत्र फत्ता सिंह व गुरदयाल सिंह घूकना पुत्र जसकरण सिंह वासी बजीदपुर भोमा तहसील अबोहर जिला फाजिल्का जिम्मेवार होंगे। नछत्तर सिंह ने उक्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह ने नछत्तर सिंह को आश्वासन दिया कि जल्द ही जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:5 थाना प्रभारी को मांगपत्र सौंपते नछत्तर सिंह।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*छात्र का हुजूम उतरे सड़क पर छात्रों ने मचाया बवाल,कई वाहनों को किया तोड़फोड़,
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🔳 दोपहर_समाचार 🔳*