कौशाम्बी01मार्च24*सकिपा की पंद्रह सदस्यीय नई कार्यकारिणी की घोषणा, शैलेंद्र मिश्रा जिलाध्यक्ष तो रंजीत सरोज महासचिव बने*
*नवकार्यकारिणी के सदस्यों को नियुक्ति पत्र देकर दिलाई गई शपथ*
*कौशाम्बी।* समर्थ किसान पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में एक मार्च शुक्रवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा हुई। साथ ही करीब तीन घंटे की परिचर्चा के बाद पंद्रह सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
शुक्रवार जिला मुख्यालय मंझनपुर में पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद नई कार्यकारणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पुनवार निवासी शैलेंद्र मिश्रा को जिलाध्यक्ष जबकि मंझनपुर निवासी रंजीत कुमार सरोज को जिला महासचिव बनाया गया। इसी के साथ एक और जिला महासचिव ठाकुर बीरेंद्र सिंह को चुना गया जबकि सुरजीत वर्मा और मुन्ना लाल तिवारी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कोषध्यक्ष के रूप में वेद प्रकाश यादव और संगठन मंत्री के रूप में उमेश चंद्र पांडेय को जिम्मेदारी दो गई। इसी के साथ अयूब अहमद को जिला प्रभारी बनाया गया। पांच जिला सचिव और तीन जिला कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर, माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर उन्हे उनके पद की शपथ दिलाई गई। साथ ही जिम्मेदारी के साथ पद के अनुरूप सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष अजय सोनी, तेज बहादुर सिंह, भैरवदीन, राजू सोनी, जुम्मन अली,राजवंत सिंह, मानबाबू सोनकर, राजा अंसारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
शैलेंद्र मिश्रा अध्यक्ष पुनवार सरसवा सुरजीत वर्मा उपध्यक्ष देवखरपुर सिराथू मुन्नालाल तिवारी उपध्यक्ष जवई पड़रीसिराथू रंजीत सरोज महासचिव मंझनपुर बनाए गए इसी तरह ठा वीरेंद्र सिंह महासचिव अंधावा सरसवा अयूब अहमद प्रभारी जगन्नाथपुर सिराथू वेदप्रकाश यादव कोषाध्यक्ष मालीपुर महराजगंज उमेशचंद्र पांडेय संगठन मंत्री मलाक पिंजरी सिराथू बनाए गए भोलानाथ मौर्य सचिव कटरा रक्सवारा परिहार लोधी सचिव घोसरा पूरब शरीरा सरसवा राजवंत सिंह सचिव बथुई फदिलाबाद मूरतगंज भैरवदीन सचिव सरसवा बनाए गए तेज बहादुर सिंह पटेल सचिव जगन्नाथपुर सिराथू राजेश गौतम सदस्य टेनशाह आलम मंझनपुर जुम्मन अली सदस्य उदहिन बुजुर्ग सिराथू बनाए गए हैं सभी पदाधिकारी को बधाई दी गई है।

More Stories
भागलपुर27अप्रैल26*306.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 01 विधि विरूद्ध बालक को किया गया निरूद्ध।
भागलपुर27अप्रैल26*जिलाधिकारी ने गर्मी और लू को लेकर बैठक*
पटना27अप्रैल26* ‘मिथिला हेरिटेज होटल’ का भव्य उद्घाटन, जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने किया शुभारंभ*