पंजाब 27 फरवरी 2024*ड्राईवर कंडक्टर 5 किलो पोस्त सहित काबू, जेल भेजा
अबोहर, 26 फरवरी (शर्मा/सोनू):थाना बहाववाला के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई सुखपाल सिंह ने 5 किलो चूरा पोस्त सहित काबू किए गए गुरनाम सिंह उर्फ बिल्लु पुत्र कश्मीर सिंह वासी गाव परजियां कला, तहसील शाहकोट जिला जालधंर, सज्जन गिल पुत्र राजकुमार वासी मुल्लेवाला खैहरा तहसील शाहकोट जिला जालधंर आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना बहाववाला के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दौराने गश्त बहाववाला रोड पर राजस्थान की ओर से एक ट्रक को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो ड्राईवर कंडक्टर से पांच किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान गुरनाम सिंह उर्फ बिल्लु पुत्र कश्मीर सिंह वासी गाव परजियां कला, तहसील शाहकोट जिला जालधंर, सज्जन गिल पुत्र राजकुमार वासी मुल्लेवाला खैहरा तहसील शाहकोट जिला जालधंर के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया था।
फोटो: 2 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार23 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक चुनाव संपन्न, 14 जिलों में 52.51% मतदान;
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26**बैंकों के सिस्टम में गुपचुप सेंध लगा रहे एआई एजेंट, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस.*
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*