कानपुर नगर24फरवरी24*ई रिक्शा से चोरी की गयी 04 बैटरी को बरामद करते हुए 3 चोरों को किया गिरफ्तार
थाना कल्याणपुर पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र, “हर घर कैमरा अभियान” के अन्तर्गत लगाये गये कैमरों की मदद से दिनांक 28.01.2024 की रात्रि को ई रिक्शा से चोरी की गयी 04 बैटरी को बरामद करते हुए 3 चोरों को किया गिरफ्तार
दिनांक 29.01.2024 को नासिर हुसैन पुत्र हबीबउल्ला ग्राम खेड़ा नौबस्ता बैरी बिठूर रोड कल्यानपुर कानपुर नगर के द्वारा थाना कल्यानपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 28.01.2024 को रात्रि में कुछ लोगों द्वारा मेरे घर के बाहर ई- रिक्शा जिसका न0 UP78GT8416 खड़ा था, कुछ चोरों द्वारा मेरी ई-रिक्शा की चारों बैटरी को चोरी करके ले गये हैं। शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर थाना कल्यानपुर पर मु0अ0सं0 40/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।
श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा चलाये जा रहे “आपरेशन त्रिनेत्र, हर घर कैमरा अभियान” के अन्तर्गत लगाये गये कैमरों की मदद से घटना में संलिप्त एक स्विफ्ट डिजायर कार व 03 संदिग्ध व्यक्ति 1. अंकित कुमार गुप्ता पुत्र स्व० सन्तोष कुमार गुप्ता निवासी आवास फ्लैट नं0- 34 दयालपुरम आवास विकास नौ बस्ता थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर 2. सूर्यकान्त पुत्र राम किशोर निवासी ग्राम डुडवा जमौली थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर 3. राम जी गौतम पुत्र श्री राम कुमार गौतम निवासी रास्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात की पहचान हुयी।
श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल नेतृत्व व मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर द्वारा गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आये अभियुक्त 1. अंकित कुमार गुप्ता पुत्र स्व० सन्तोष कुमार गुप्ता निवासी आवास फ्लैट नं0- 34 दयालपुरम आवास विकास नौ बस्ता थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर 2. सूर्यकान्त पुत्र राम किशोर निवासी ग्राम डुडवा जमौली थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर 3. राम जी गौतम पुत्र श्री राम कुमार गौतम निवासी रास्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात को दिनांक 23.02.2024 को समय 18.00 बजे कल्यानपुर बिठूर रोड़ से DPS के पास से मय चोरी गये चारों बैटरी व घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार UP78GY1146 के गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता – अभियुक्त
1. सूर्यकान्त पुत्र राम किशोर निवासी ग्राम डुडवा जमौली थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर उम्र 26 वर्ष 2. अंकित कुमार गुप्ता पुत्र स्व० सन्तोष कुमार गुप्ता निवासी आवास फ्लैट नं0- 34 दयालपुरम आवास विकास नौ बस्ता थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर उम्र 24 वर्ष
3. राम जी गौतम पुत्र श्री राम कुमार गौतम निवासी रास्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात उम्र 19 वर्ष
बरामदगी विवरण-
1. चार ई रिक्शा बैटरी
2. घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार नं0 UP78GY1146
आपराधिक इतिहास – अभियुक्त सूर्यकान्त पुत्र रामकिशोर
1. मु0अ0सं0 81/20 धारा 376/506 भादवि व 3 (2)v SC/ST Act थाना बिल्हौर कानपुर नगर
2. मु0अ0सं0 34/23 धारा 379/411 भादवि व 11(1) पशु क्रूरता अधि० थाना कैलिया जनपद जालौन
3. मु0अ0सं0 511/23 धारा 504/506 भादवि थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
4. मु0अ0सं0 40/24 धारा 379/411 भादवि
आपराधिक इतिहास – B अभियुक्त सूर्यकान्त पुत्र रामकिशोर
1. मु0अ0सं0 40/24 धारा 379/411 भादवि
आपराधिक इतिहास – अभियुक्त सूर्यकान्त पुत्र रामकिशोर
1. मु0अ0सं0 40/24 धारा 379/411 भादवि
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. कुशल पाल सिंह प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर
2. उ0नि0 हरेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी नवशील धाम थाना कल्यानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर
3. उ0नि0 उस्मान खान थाना कल्यानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर
4. हे0का0 विष्णु पाल सिंह थाना कल्यानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर 5. हे0का0 752 अशोक कुमार थाना कल्यानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर
6. का0 1453 संजीव थाना कल्यानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर

More Stories
मऊ 3 मार्च 26*तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान*
अयोध्या 3 मार्च 26*चंद्र ग्रहण के चलते आज बंद रहेंगे श्री रामलला एवं हनुमानगढ़ी के दर्शन।*
कानपुर नगर 3 मार्च 26*शहर में नुज़ूल ज़मीन प्रकरण कब्जेधारियों के लिए बना नासूर,