कौशाम्बी24फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कुछ खास खबरें
[24/02, 10:02 am] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *__93 करोड़ की लागत से सिगरा में बनेगा स्मार्ट स्टेडियम, कई खेलों को मिलेगा बढ़ावा_*
*__पीएम ने दी सौगात_*
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को करखियांव विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें वाराणसी स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 99.72 करोड़ की परियोजनाओं की काशीवासियों को सौगात दी।
इन परियोजनाओं में 93.02 करोड़ की लागत से सिगरा स्टेडियम को और स्मार्ट बनाने की तैयारी है। जिसका प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया है। इस परियोजना के अंतर्गत 1.5 लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में मल्टीलेवल-मल्टीस्पोर्ट्स इंडोर काम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है। जिसमें बैडमिंटन, स्क्वैश, पूल बिलियर्ड्स, बास्केट बॉल कोर्ट, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक, जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स, रेसलिंग, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग आदि खेलों के अभ्यास तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा सकेगा।
स्विमिंग पुल के साथ ऑडिटोरियम की भी सुविधा
इसके अतिरिक्त इस मल्टीलेवल-मल्टीस्पोर्ट्स इंडोर काम्प्लेक्स में एक ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल तथा एक वार्म-अप पूल साथ ही दर्शकों हेतु 2000 क्षमता की दर्शक दीर्घा का भी निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही स्टेडियम में जिम, कैफे, लाउंज आदि का भी निर्माण कराया गया है तथा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु बैंक्वेट हॉल, स्पोर्ट्स लाइब्रेरी आदि की भी सुविधा होगी।
पूरे मल्टीलेवल मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर कॉम्प्लेक्स का निर्माण पूर्णतः स्टील स्ट्रक्चर के साथ डेक स्लैब सिस्टम, मॉड्यूलर इन्सूलेटेड वॉल फ्रेम आदि जैसे अत्याधुनिक तकनीकी के माध्यम से किया गया है। परिसर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की भी स्थापना की गई है तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के आशय से टॉयलेट फ्लशिंग एवं वाटर इरीगेशन सिस्टम में ट्रीटेड वॉटर का प्रयोग किया जाना संभव होगा
नए स्टेडियम काम्पलैक्स को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में बनाया गया है। साथ ही इसमें दिव्यांगों के लिए लिफ्ट एवं रैम्प की भी व्यवस्था होगी। जिससे भविष्य में यहाँ पैरा स्पोर्ट्स के यह अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी संभव होगा।
[24/02, 10:02 am] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *_‘10 साल में बनारस हमके बनारसी बना देलस’ करखियांव में बोले पीएम मोदी, कहा – फुलवरिया फ्लाईओवर ने घंटों का सफर मिनटों में किया__*
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को अपने वाराणसी दौरे पर करखियांव स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने बनास अमूल डेयरी का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में करते हुए कहा, ”काशी की धरती पर आज एक बार फिर आवे क मौका मिलल हव। जबतक बनारस नाही आइत तबतक हमार मन नाहीं मानेला। 10 साल पहिले आप लोग हमके बनारस क सांसद बनइला, अब 10 साल में बनारस हमके बनारसी बना देलस।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 13 हजार करोड़ से ज्यादा की 45 परियोजनाएं हैं, जो पूर्वांचल और पूर्वी भारत के विकास को गति देंगे। इसमें रेल रोड एयरपोर्ट, पशुपालन, उद्योग, स्पोर्ट, कौशल विकास, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आध्यात्म, पर्यटन, एलपीजी गैसे जैसे अनेक क्षेत्रों से जुड़े कार्य हैं। इससे रोजगार के बहुत से नये अवसर बनेंगे। संत रविदास जी की जन्मस्थली से जुड़े अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है।
काशी और पूर्वांचल में कुछ भी अच्छा होता है तो मुझे आनंद होना बहुत स्वाभाविक है। आज बड़ी संख्या में नौजवान साथ भी यहां आए हैं। कल रात को सड़क के रास्ते बाबतपुर से बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस पहुंचा। कुछ माह पहले बनारस आया था तो फुलवरिया फ्लाईओवर का लोकार्पण करके गया था। ये फ्लाईओवर कितना बड़ा वरदान बना है।
पहले बीएलडब्ल्यू से बाबतपुर जाना होता था तो दो तीन घंटे पहले निकलना होता था। पहले मंडुआडीह, महमूरगंज, से लेकर कैंट और नदेसर पर जाम का सामना करना पड़ता था। पहले जितना देर दिल्ली जाने में नहीं लगता था उससे ज्यादा देर फ्लाइट पकड़ने में लगता था। अब इस फ्लाईओवर ने दिल्ली की राह आसान कर दी है।
[24/02, 10:03 am] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *_‘बनारस में इंडी गठबंधन के पैतरा न चली’ राहुल गांधी के नशेड़ी वाले बयान पर पीएम का पलटवार__*
*__पीएम मोदी ने कहा कि इनके होश ठिकाने नहीं हैं_*
वाराणसी। पीएम मोदी ने शुक्रवार को अपने संबोधन में कहा कि दशकों के भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण ने यूपी को पिछड़ा रखा। यूपी को बीमारू राज्य बनाया गया, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया। कांग्रेस के शाही परिवार का कहना है कि काशी के नौजवान और यूपी के नौवजवान नशेड़ी हैं। ये कैसी भाषा है, मोदी को गाली देते देते दो दशक बिता दिये। अब ये लोग यूपी के नौजवानों पर फ्रस्टेशन निकालन रहे हैं।
पीएम ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनके अपने होश ठिकाने नहीं हैं, वो मेरी काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं। अरे, घोर परिवारवादियों काशी और यूपी का नौजवान तो विकसित यूपी बनाने में जुटा है। अपना समृद्ध भविष्य लिखने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहा है।
पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन का ये अफवाह यूपी के युवा नहीं भूलेंगे। परिवारवादी हमेशा युवा शक्ति और टैलेंट से डरते हैं। उन्हें लगता है कि सामान्य युवा को अवसर मिला तो वह हर जगह चुनौती देगा। इन्हें वही पसंद आते हैं, जो इनकी दिनरात जय जयकार करते रहते हैं। इनके गुस्से और बौखलाहट का एक और कारण है। इन्हें काशी और अयोध्या का नया स्वरूप पसंद नहीं आ रहा है। ये राममंदिर को लेकर कैसी कैसी बातों से हमला करते हैं। मुझे नहीं पता था कि कांग्रेस को प्रभु श्रीराम से इतनी नफरत है। ये अपने परिवार और वोट बैंक से बाहर कुछ सोच ही नहीं पाते। जब चुनाव आता है तो ये लोग साथ आते हैं। जब परिणाम नील बटा संन्नाटा होता है तो एक दूसरे को गाली देकर अलग हो जाते हैं।
लेकिन ई बनारस हव इहां सब गुरू हव। इहां इंडी गठबंधन क पैंतरा ना चली। बनारस नाहीं पूरे यूपी के पता हव माल वही है, पैकिंग नई है। इस बार तो इनको जमानत बचाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। पूरे देश का एक ही मूड है।
मोदी की गारंटी है हर लाभार्थी को शत प्रतिशत लाभ। मोदी लाभार्थी के सैचुरेशन की गारंटी दे रहा है। तो यूपी ने भी सारी सीटें मोदी को देने का निर्णय किया है। इस बार यूपी सभी सीटें एनडीए के नाम करने वाला है। मोदी का तीसरा कार्यकाल पूरी दुनिया में भारत के सामार्थ्य का सवबसे प्रचंड कार्यकाल होने वाला है। इसमें सामरिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक हर क्षेत्र नई बुलंदी पर होगा। बीते 10 साल में भारत 11वें नंबर से उठकर 5वें नंबर की आर्थिक ताकत बन गया। आने वाले पांच साल में दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा।
[24/02, 10:04 am] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *काशी में सीरगोवर्धन का दिख रहा नया स्वरूपः सीएम योगी*
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास की 647वीं जयंती समारोह को किया संबोधित*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 101 करोड़ से सीर गोवर्धनपुर में संत रविदास मंदिर से संबंधित आध्यात्मिक पर्यटन विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास*
वाराणसी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीरगोवर्धनपुर में नया स्वरूप काशी की तर्ज पर देखने को मिलता है। 10 वर्ष पहले यह कल्पना थी, विवाद थे। भव्य समागम की जगह नहीं मिल पाती थी। सड़कें संकरी थी, लेकिन प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता, मार्गदर्शन व नेतृत्व में आज पूज्य संत रविदास जी महराज का पावन तीर्थ नई दिव्यता-भव्यता से चमकता दिखाई दे रहा है। आज संग्रहालय का शिलान्यास हुआ है। यह संगत जब उनकी 650वीं जयंती को मनाएगा तो अगले तीन वर्ष के अंदर ही भव्य स्मारक संग्रहालय के रूप में देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने संत रविदास की 647वीं जयंती समारोह को संबोधित किया। इस दौरान 101 करोड़ से सीर गोवर्धनपुर में संत रविदास मंदिर से संबंधित आध्यात्मिक पर्यटन विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास किया गया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीसरी बार सीर गोवर्धन में आकर संत रविदास जी की प्रतिमा व पार्क का लोकार्पण किया है।
*पीएम मोदी ने कार्यों को धरातल पर उतारा है*
सीएम ने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ। उसके पहले भी लोग घोषणाएं करते थे, लेकिन क्या कार्य हो पाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगद्गुरु रामानंद व रविदास जी की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए कार्यों को धरातल पर उतारा है। जगदगुरु रामानंद जी ने यही कहा था ‘जाति-पाति पूछे नहीं कोई-हरि को भजे सो हरि का होई’… यह हमें आज देखने को मिल रहा है। समाज में सबका साथ-सबका विकास का मंत्र साकार हो रहा है। हर गरीब को मकान, शौचालय, पांच लाख रुपये की आयुष्मान भारत की गारंटी मिल रही है। साथ ही जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है। स्वतंत्र भारत में पहली बार बाबा साहेब के पंच तीर्थों को सम्मान देने का कार्य हुआ है। इसके लिए पूरा देश व समाज पीएम के प्रति आभार व्यक्त करता है।
*संत रविदास की उक्ति को पीएम मोदी ने किया चरितार्थ*
सीएम ने कहा कि काशी की धरती के माध्यम से पीएम ने देश-दुनिया को नई प्रेरणा दी है। कोरोना कालखंड में हर कोई सशंकित रहता था कि 140 करोड़ भारतवासी कैसे जीवित रहकर आगे बढ़ पाएंगे, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने फ्री में टेस्ट, वैक्सीन व उपचार की व्यवस्था की। 600 वर्ष पहले सद्गुरु ने कहा था कि *’ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न’…*
संत रविदास की इस उक्ति को पीएम मोदी ने चरितार्थ किया। चार वर्ष से 80 करोड़ लोगों को बिना भेदभाव फ्री में राशन मिल रहा है। सद्गुरु के कार्यों को जमीनी धरातल पर उतारकर कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह चौधरी, अखिल भारतीय रविदास धर्म संगठन के उपाध्यक्ष नवदीप दास, पूर्व सांसद विजय सांपला, एसएस ढिल्लो, सतपाल, प्रदीप दास आदि लोग उपस्थित रहे।
[24/02, 10:04 am] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *__काशी तो संवरने वाली है, मुझे तो यहां के जन जन को, हर मन को संवारना है : मोदी_*
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार की सुबह काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन पहुंचे। उन्होंने यहां संसद संस्कृत प्रतियोगिता के टापर्स को सर्टिफिकेट दिया। वहीं प्रतिभागियों के संवाद किया। पीएम ने भोजपुरी अंदाज में भाषण की शुरूआत की। कहा, आप सब परिवार के लोगन के हमार प्रणाम। महामना के इस प्रांगण में सभी विद्वानों खासकर युवा विद्वानों के बीच आकर ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाने जैसा अनुभव हो रहा है। काशी समय से भी प्राचीन कही जाती है। इसकी पहचान को हमारी आधुनिक युवा पीढ़ी इतनी जिम्मेदारी से सशक्त कर रही है। ये दृश्य हृदय में संतोष देता है, गौरव की अनुभूति कराता है और ये विश्वास दिलाता हे कि अमृत काल में आप सब देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
पीएम ने कहा कि काशी सर्व विद्या की राजधानी है। आज इसका सामर्थ्य ओर स्वरूप फिर से संवर रहा है। ये पूरे देश के लिए गौरव की बात है। अभी काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता, सांसद ज्ञान प्रतियोगिता और फोटोगाफी के विजेताओं को पुरस्कार देने का अवसर मिला। सभी विजेताओं को उनके परिश्रम और प्रतिभा के लिए बधाई देता हूं। जो सफलता से कुछ कदम दूर रहे गये उनका भी अभिनंदन। आप काशी की ज्ञान परंपरा का हिस्सा बने। उसकी प्रतियोगिता में शामिल हुए। ये अपने आप में बहुत बड़ा गौरव है। आप में से कोई साथी हारा नहीं है, आप इस भागीदारी के जरिए काफी कुछ नया सीखकर कई कदम आगे आये हैं। इन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाला बधाई का पात्र है। इस आयोजन के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास, काशी विद्वत परिषद और सभी विद्वानों का आदरपूर्वक धन्यवाद करता हूं।
काशी के सांसद के रूप में मेरे विजन को साकार करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। पिछले 10 साल में काशी में अभूतपूर्व विकास हुआ है। आज यहां इसपर दो बुकलेट भी लांच की गई है। इसमें यहां हुए विकास के हर पड़ाव और संस्कृति का वर्णन किया गया है। इसके अलावा जितनी भी प्रतियोगिता काशी में आयोजित की गई है। उनपर भी छोटी छोटी पुस्तकें लांच की गई है। आप जानते हैं कि हम सब निमित्त मात्र हैं। यहां करने वाले केवल महादेव और उनके गण है। जहां महादेव क कृपा हो जाला उ धरती अइसे ही समृद्ध हो जाले। इस समय महादेव खूब प्रसन्न हैं। इसलिए महादेव के आशीष के साथ 10 साल में काशी में चारों ओर विकास का डमरू बजा है। आज एक बार फिर काशी क हमरे परिवार के लोगन के लिए करोड़ों रुपया क योजना क लोकार्पण हो रहल ह। शिवरात्रि और रंगभरी एकादशी से पहले काशी में आज विकास क उत्सव मनाए जाते हैं।
अभी मंच पर आने से पहले काशी सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता की गैलरी देखा। 10 साल में विकास की गंगा ने काशी को सींचा है। काशी कितनी तेजी से बदली है उसे आप सबने साक्षात देखा है। बाबा जौन चाह जालन ओके के रोक पावेला। यही लिए बनारस में कुछ उत्सव होला लोग हाथ उठा के बोलेलन नम: पार्वती पते हर हर महादेव। काशी के केवल आस्था का तीर्थ नहीं, ये भारत की शास्वत चेतना का जागृत केंद्र है। एक समय था जब भारत की समृद्धि की गाथा पूरे विश्व में सुनाई जाती थी। इसके पीछ़े भारत की आर्थिक ताकत ही नहीं हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक ताकत भी थी। काशी जैसी तीर्थ और विश्वनाथ धाम जैसे मंदिर ही राष्ट्र की पगति की यज्ञशाला हुआ करती थी। यहां साधना भी होती थी और साश्त्रार्थ होते थे। संवाद और शोध होते हैं। संस्कृत के स्रोत भी थे, साहित और संगीत की सरिताएं भी थीं।
भारत ने जितने भी नये विचार और विज्ञन दिये उनका संबंध किसी ना किसी सांस्कृतिक केंद्र से थे। काशी शिव की नगरी है और बुद्ध के उपदेशों की भूमि है। काशी जैन तीर्थंकरों की भूमि है और आदि शंकराचार्य को भी यहां से बोध मिला हे। दुनिया के कोने कोने से लोग ज्ञान शोध और शांति की तलाश में काशी आते हैं। हर प्रांत,बोली, भाषा और रिवाज के लोग काशी आते रहे हैं। जाहां इतनी विविधिता होती है वहीं नये विचार का जन्म होता है। जहां नये विचार पनपते हैं वपहहीं सेस प्रगति की संभावना पैदा होती है।
विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के वक्त मैंने कहा था कि ये धाम भारत को निर्णायक दिशा देगा। भाारत को उज्ज्वल भविष्य की ओर लेकर जाएगा। आज ये दिख रहा है। अपने भव्य रूप में विश्वनाथ धाम भारत को निर्णायक भविष्य की ओर ले जाने के लिए फिर से राष्ट्रीय भूमिका में लौट रहा है। इस परिसर में देशभर के विद्वानों की विद्वत संगोष्ठियां हो रही हैा मंदिर न्याय शासत्रार्थ की परंपरा को पुनर्जीवित कर रहा है। इससे देशभर के विद्वानों में विचारेां का आदान प्रदान बढ़ रहा है, प्राचीन ज्ञान का संरक्षण और नये विचारों का
काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता और काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता भी इसी प्रयास का हिस्सा है। संस्ृत पढ़ने वाले हजारों युवाओं को कितब कपड़े और जरूरी सुविधाओं के साथ स्कॉलरीशिप दी जा रही है। शिक्षकों को भी सहायता दी जा रही है। काशी तमिल संगमम और गंगा पुष्करलु जैसे आयोजन से एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान का हिस्सा बना है।
काशी के विद्वानों और विद्वत परिषद् द्वारा आधुनिक विज्ञान के लिए नये शोध किये जा रहे हैं। जल्द ही मंदिर न्यास शहर के कई स्थानों पर नि:शुल्क भोजन की भी व्यवस्था करने जा रहा है। मंदिर ये सुनिश्िवत करेगगा कि मां अन्नपूर्णा की नगरी में कोई भूखा नहीं रहेगा। यानी आस्था का केंद्र किस तरह सामाजिक और राष्ट्रीय संकल्पों के लिए ऊर्जा का केंद्र बन सकता है। नई काशी नये भारत के लिए इसकी प्रेरणा बनकर उभरी है। यहां से निकले युवा पूरे विश्व में भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति के ध्वज वाहक बनेंगे। बाबा विश्वनाथ की ई धरती विश्व कल्याण के संकल्प क साक्षी भूमि बनी।
हमारे ज्ञान विज्ञान और आध्यात्म के उत्थान में जिन भाषाओं का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। संस्कृत उनमें सबसे प्रमुख है। भारत एक विचार है संस्कृत उसकी प्रमुख अभिव्यक्ति है। भारत एक यात्रा है संस्कृत उसके इतिहास का प्रमुख अध्याय है। भारत विविधता में एकता की भूमि है संस्कृति उसका उर्वरक है। इसलिए हमारे यहां कहा गया है कि भारतस्य प्रतिष्ठे द्वे संस्कृतं संस्कृतिस्तथा। अर्थात भारत की प्रतिष्ठा में संस्कृत की बड़ी भूमिका है। एक समय हमारे देश में संस्कृत ही वैज्ञानिक शोध की भाषा होती थी और शास्त्रीय बोध की भाषा, सूर्यसिद्धांत, आर्यभट्टिय, चरक संहिता जैसे ग्रंथ संस्कृत में ही लिखे गये थे। साहित्य, संगीत और कलाओं की विधाएं भी संस्कृत से ही पैदा हुई हैं। इन्हीं विधाओं से भारत को पहचान मिली है। जिन वेदों का पाठ काशी में होता है वही वेद पाठ कांची में सुनाई देता है। ये वेद भारत का साश्वत स्वर है जिन्होंने हजारों वर्ष से भारत को राष्ट्र के रूप में एक बनाए रखा है। काशी को विरासत और विकास के मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। परंपराओं और आध्यात्म के ईर्द गिर्द किस प्रकार आधुनिकता का विकास होता है। आज ये पूरी दुनिया देख रही है। रामलला के अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद अयोध्या भी इसी प्रकार निखर रही है। देश में भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को भी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। यूपी के कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ा जो रहा है। कितने ही काम आज देश में हो रहे हैं। पांच साल में देश इसी आत्मविश्वास के साथ विकास को नई रफ्तार देगा। सफलताओं के नए प्रतिमान गढ़ेगा। ये मोदी की गारंटी है। आप भी जानते हैं कि मोदी की गांरंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी है।
मैं सांसद तो हर बार कुछ ना कुछ काम लेकर आता हूं। मैं चाहता हूं कि फोटो कंपटीशन के लिए वोटिंग हो जो टॉप के 10 सबसे अच्छे फोटो कंपटीशन हो। उसे पोस्टकार्ड के रूप में टूरिस्टों को बेचे। जगह जगह लोग बैठें और बेस्ट स्केचिंग को पोस्टकार्ड के रूप में टूरिस्टों को बेचें। करोडों की तादात में लोग आ रहे हैं, गाइड की बहुत जरूरत है। उत्तम से उत्तम गाइड का कंपटीशन होना चाहिए। प्रतिभा को विकसित होने के लिए अवसर देना चाहिए। कुछ लोग उसे संवारते हैं कुछ लोग उसे ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। काशी तो संवरने वाला है, मुझे यहां जन जन को, हर मन को संवारना है। एक सेवक और साथी बनके सवांरना है। उंगली पकड़कर चलते चलते लक्ष्य को पाना है।
[24/02, 10:24 am] +91 87075 65377: #सहारनपुर
एक जूस कार्नर पर मौजूद पुलिसकर्मी और एक महिला के बीच एकाएक बहस हुई फिर हाथापाई की नौबत आ गई, इस बीच महिला के बाल पकड़कर सिपाही ने घसीटना शुरू किया तो हड़कंप मच गया, मौक़े पर मौजूद किसी शख़्स ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, आरोप है कि
मुजफ्फरनगर से ट्रांसफ़र होकर आए उक्त सिपाही ने शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो बातचीत के लिए सदर बाज़ार के कोर्ट रोड स्थित जूस कार्नर पर उसे बुलाया गया. फ़िलहाल सिपाही को सस्पेंड करके प्रकरण की उच्चस्तरीय जाँच कराई जा रही है.
[24/02, 10:34 am] +91 87075 65377: ललितपुर- जिला महिला अस्पताल में 500 रुपये लेने का वीडियो वायरल, अस्पताल स्टॉफ द्वारा 500 रुपये लेने का वीडियो वायरल
पैसों की खातिर जखोरा से प्रसूता महिला को किया रेफर
महिला अस्पताल में 3 हजार रुपये लेकर लगाए गए टांके
शिशु को NICU वार्ड में भर्ती के नाम पर ली रिश्वत
शिशु को एक घंटे में देखने के नाम लिए जाते 100-50 रुपये
पीड़िता प्रसूता विजया के पति मुकेश ने लगाए आरोप
‘अस्पताल के अंदर ही बेचे जाते हैं शिशु के कंबल और कपड़े’
‘अस्पताल में इलाज कराने के लिए हर टेबल पर लगते हैं पैसे’.
#Lalitpur @lalitpurpolice
[24/02, 11:18 am] +91 87075 65377: लखनऊ…
पुलिस भर्ती बोर्ड की डीजी रेणुका मिश्रा का बयान.
पेपर लीक मामले में लगभग 1500 शिकायतें मिली-रेणुका.
पुलिस भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से मांगे थे प्रत्यावेदन.
शुक्रवार शाम 6 बजे तक शिकायतों पर प्रत्यावेदन मांगे थे.
लगभग 1500 शिकायतें ऑनलाइन जमा की गई-रेणुका…
[24/02, 11:50 am] +91 87075 65377: गोंडा : वकीलों ने आपस में की मारपीट।
एक दूसरे पर जमकर चलाई लाठी।
एक वकील ने दूसरे वकील पर बरसाए लात घुसें।
वकील की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर
मामला नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित दीवानी न्यायालय परिसर का।
@Uppolice
[24/02, 11:53 am] +91 99560 44608: *बरेली*
*पुलिस कस्टडी से दो हिस्ट्रीशीटर हुए फरार, पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही आई सामने*
कोर्ट में तारीख पर आए थे दोनों आरोपी
आरोपी अंकित यादव और सचिन सैनी फरार
अंकित यादव पर दर्ज हैं 45 मुकदमें
कोतवाली और सीबीगंज इलाके के हैं हिस्ट्रीशीटर
लापरवाही पर एसएसपी में 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश
कोतवाली क्षेत्र के कचहरी परिसर के हवालात का मामला.
[24/02, 11:54 am] +91 99560 44608: *भोपाल में आयुष्मान कार्ड के नाम पर हुए घोटाले में बड़ी कार्रवाई*
*• 76 अस्पतालों पर 36 करोड़ रुपए का जुर्माना।*
*• 373 मरीजों से कार्ड के बाद भी पैसे वसूलने की शिकायत।*
*• अस्पतालों को लौटाने पड़े 1.86 करोड़ रुपए।*
[24/02, 12:04 pm] +91 87075 65377: *बडी खबर*
*जिला कासगंज में बड़ा हादसा -*
तालाब में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली। करीब *15 लोगों की मौत हुई।* ये सभी लोग आज गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तालाब से अस्पताल तक लाशों का ढेर लगा।
[24/02, 12:13 pm] +91 87075 65377: लखनऊ : CM योगी ने कासगंज सड़क हादसे का लिया संज्ञान
CM योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त
CM योगी ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख सहायता राशी देने का ऐलान किया
गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हज़ार रुपये सहायता राशि देने के दिए निर्देश
CM ने सभी घायलों का समुचित निशुल्क उपचार कराने के भी निर्देश दिए
[24/02, 12:23 pm] +91 99191 96696: *एक बार फिर खून से लाल हो गई यमुना नदी की तलहटी*
*वाहनों में लदे बालू बराबर करने को लेकर घाट पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल*
*कौशाम्बी।* बालू के अवैध खनन को लेकर यमुना नदी की तलहटी हमेशा से खून से लाल होती रही है एक बार फिर शुक्रवार को यमुना नदी की तलहटी खून से लाल हो गई है यमुना नदी की तलहटी में जमकर खूनी संघर्ष हुआ है और आधा दर्जन से अधिक लोग लहूलुहान हो गए हैं पिपरी थाना क्षेत्र के सैदपुर स्थित बालू घाट पर शुक्रवार की सुबह वाहनों में बालू लादने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडा और बेलचा चला। मारपीट से घाट पर भगदड़ मच गई। मजदूरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। घायलों का इलाज अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के लालापुर थाना इलाके के मझियारी घाट पर बालू खनन के लिए पट्टा है। मझियारी घाट से बालू का खनन कर उसका परिवहन कौशाम्बी के पिपरी थाना इलाके से किया जाता है। खनन के बाद वाहनों पर लदे बालू को बराबर करने के लिए मजदूर एक वाहन से सौ रुपया लेते हैं। बालू बराबर करने को लेकर कई बार सैदपुर और तिल्हापुर गांव के मजदूर आमने-सामने आ चुके हैं। शुक्रवार सुबह सैदपुर गांव निवासी सुनील निषाद लोड ट्रक को फावड़े से बराबर कर रहा था। इसी बात को लेकर तिल्हापुर गांव के मजदूर विरोध करने लगे। दोनों तरफ से इकट्ठा हुए लोग गाली गलौज कर एक दूसरे पर लाठी-डंडा और बेलचा लेकर टूट पड़े। दोनों तरफ से जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट में एक तरफ से सैदपुर निवासी सुनील निषाद पुत्र विनोद निषाद, नीरज पुत्र ननकू, आशीष पुत्र कंधई घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर गांव निवासी बंशीलाल पुत्र मोतीलाल, जीवनलाल पुत्र हिरई, मसूरी पुत्र मुन्नी लाल, मीही लाल पुत्र भोरई घायल हो हुए हैं। बंशीलाल का सिर फट गया है। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर दिनेश सिंह परिहार का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। क्रॉस केस दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 4 मार्च 26*रसूलपुर ब्यूर में खेली गई खून की होली दंपत्ति सहित तीन घायल*
मथुरा 4 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम ने अभियुक्त को 01 अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*