कौशाम्बी20फरवरी24*किसानों की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया।
समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे आज दिनांक 20 फरवरी दिन मंगलवार को मेरी अगुवाई में किसानो की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय मंझनपुर में धरना प्रदर्शन किया गया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी कौशांबी को सौंपा गया।
सौंपे गए ज्ञापन में
1…ग्राम खालिसपुर, उलाचूपुर, खनवारी, जियापुर, नारा, हिसामबाद, उदहिन खुर्द आदि गांवों में आवारा पशुओं से किसानो को निजात दिलाई जाए।
2…सिराथू ब्लॉक के ग्राम खालीसपुर मजरा उलाचुपुर, नारा हिसामबाद एवं खनवारी में गौशाला बनाई जाए।
3…किसानो के निजी नलकूप का बकाया बिल समेत विद्युत बिल माफ किया जाए।
4….सिराथू ब्लॉक के ग्राम फत्तेपुर बेला एवं नारा में गेहूं क्रय केंद्र खोला जाए।
5…. घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित उदहिन, नारा एवं अफजलपुरवारी फीडरों की विद्युत कटौती बंद की जाए।
समर्थ किसान पार्टी जिंदाबाद…. जिंदाबाद….
आपका अपना साथी
अजय सोनी
जिला पंचायत सदस्य

More Stories
महोबा11जुलाई26*मुठभेड़ में चोरी की घटना का अनावरण:-अन्तर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार, एक घायल.
लखनऊ11जुलाई26*थाना विकासनगर पुलिस द्वारा तीन चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए 02 शातिर चोर/अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।*
मथुरा 11 जुलाई 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा साईबर फ्रॉड करने वाले 02 अभियुक्तगण किया गया गिरप्तार ।*