[05/09, 7:28 PM] Ram Prakash Sharma: *शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशको को न बुलाए जाने से बढ़ी नाराजगी*
*दिबियापुर,औरैया।* जनपद औरैया के शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशको को न बुलाया जाना भेदभाव किये जाने से रोष जताया गया । बीस वर्ष पूर्व जब विघालयो में अध्यापक नहीं थे तब शिक्षा मित्रों ने बंद विघालय खोले । शिक्षा मित्रों का योगदान अहम रहा है ।
उनकी अनदेखी से उनके मन में कुंठा को बढ़ावा देने का काम करने जैसा है
अल्प मानदेय में भी शिक्षामित्र विघालयो में अहम भूमिका निभाते हैं। जनपद औरैया शिक्षा मित्र संगठन के प्रांतीय नेता संत कुमार तिवारी, जिलाधयक्ष अर्चना सेंगर, जिला महामंत्री हरिओम बाजपेयी ने शिक्षा मित्रों को न बुलाये जाने पर नाराजगी जाहिर कर प्रशासन से भेदभाव न करने की अपील की है।
[05/09, 7:47 PM] Ram Prakash Sharma: *शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षकों को किया सम्मानित*
*औरैया।* औद्योगिक नगर दिबियापुर के पीतांबरा गेस्ट हाउस में शिक्षक दिवस की अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 40 शिक्षकों को सम्मानित किया जिन्हें एक शील देकर शॉल उड़ाकर तथा प्रमाण पत्र भी दिया गया मैडम बीएसए चंदना राम इकबाल यादव ने एक चार लाइन की कविता भी सुनाई ,, सुंदर सुर सजाने को आज बनाता हूं नौसिखिया परिंदे को ताज बनाता हूं चुपचाप सुनता हूं शिकायतें सबकी तब दुनिया बदलने की आवाज बनाता हूंँ। उन्होंने शिक्षा के महत्व को बताया और बच्चों को प्रेरित करने के लिए भी कहा बताया कि टीचर बनना एक सौभाग्य की बात है टीचर को बच्चे भगवान का दर्जा देते हैं जिस तरह से टीचर बच्चे को किसी भी तरह से मोड़ सकता है बच्चे एक कच्चा घड़ा के समान होते हैं इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने शिक्षक को आगे बढ़कर समाज के उत्थान के लिए प्रेरित किया और शिक्षकों की अग्रणी भूमिका के बारे में बताया और शिक्षक सम्मान पाने वाले में प्रमुखता सहार ब्लॉक से निशा शुक्ला मंजू पाल हेमलता पूनम पोरवाल नीरजा दुबे किरण मिश्रा शबनम बेगम मीणा सिंगर अजय तिवारी राधा यादव आदि शिक्षक रहे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगा सिंह राजपूत प्राचार्य डाइट अजीतमल से थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सभी को प्रणाम किया और आगे बढ़ने का आह्वान किया।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*