शिकोहाबाद10फरवरी24*शब्दम ने प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को किया पुरस्कृत
शिकोहाबाद। साहित्य संगीत एवं कला को समर्पित शब्दम् द्वारा देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन हिंदलेम्पस परिषर में किया गया। प्रतियोगिता में ब्लूमिंग बड्स सहित कई विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
देशप्रेम गीत-गायन प्रतियोगित में प्रथम स्थान पी.एस. ग्लोबल एकेडमी की छात्रा अवन्तिका, ब्लूमिंग बड्स स्कूल की छात्रा साक्षी द्वितीय, मां अंजनी सीनियर से के. स्कूल की छात्रा शौम्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अरविन्द तिवारी ने शब्दम के कार्यो से परिचित कराया। शब्दम् की अध्यक्ष किरण बजाज ने कहा कि आज हम सबको अपनी जिम्मेदारियों को समझना की आवश्यकता है, हमें अपने देश में जो काम मिला है या हमने लिया है उसे पुरी गुणवत्ता और मेहनत के साथ पूरा करें। अपने काम के साथ-साथ संस्कृति एवं प्रकृति की सच्ची सेवा कर, देश को उन्नत बनाएं। जाति और धर्म से भी ऊपर अपना देश है। हमें ये देखना चाहिए कि हमने देश को क्या दिया नाकि ये सोचें हम देश से क्या ले सकते हैं, जिस देश के आप नागरिक है उस देश के प्रति आपका अन्नय प्रेम होना चाहिए।
प्रतियोगिता में निर्णायक मण्ड़ल एवं शब्दम् सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य मंज़र उलवासै, एवं अरविन्द तिवारी थे। सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन मोहित जादोंन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विवेक शुक्ला ने दिया। कार्यक्रम में दीपक औहरी, पंकल शुक्ला, सोनू बघेल, रिया यादव, इन्द्रपाल सिंह, इशिता, रश्मी, संजीव, सुनील, भूपेन्द्र सिंह, राहुल शर्मा एवं राजीव प्रताप सिह मौजूद रहे।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में शब्दम संस्था मेधावियों को सम्मानित करते हुए।

More Stories
कानपुर नगर 20 अप्रैल 26*क्या तिरपाल के नीचे सिसकती इन मासूम जिंदगियों को ‘अच्छे दिन’ देखने का हक नहीं? — रचना सिंह गौतम
दिल्ली 20 अप्रैल 26* पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
कन्नौज 20 अप्रैल 26*मधु दीक्षित बनीं एन डी पी एफ की छिबरामऊ अध्यक्ष