करनाल08फरवरी24*दौलतपुर घाट पर बनाये गये इंटरस्टेट कनेक्टिविटी पुल पर अतिशीघ्र रोडवेज बसों का संचालन शुरु किया जायेगा
गंगोह हरियाणा करनाल व यूपी गंगोह को जोडने के लिए दौलतपुर घाट पर बनाये गये इंटरस्टेट कनेक्टिविटी पुल पर अतिशीघ्र रोडवेज बसों का संचालन शुरु किया जायेगा
गंगोह। गंगोह हरियाणा करनाल व यूपी गंगोह को जोडने के लिए दौलतपुर घाट पर बनाये गये इंटरस्टेट कनेक्टिविटी पुल पर अतिशीघ्र रोडवेज बसों का संचालन शुरु हो जायेगा। जिसका क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया है।
क्षेत्र के दौलतपुर घाट पर यमुना नदी के बीच यूपी व हरियाणा को जोडने वाले इंटरस्टेट कनेक्टिविटी पुल बनने के बाद से लगातार गंगोह से करनाल तक रोडवेज बस चलाने की मांग की जाती रही है। अब गंगोह से वाया लखनौती शकरपुर दौलतपुर घाट से करनाल तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने की अधिसूचना जारी की गई है। विधायक किरत सिंह ने बताया कि विधायक किरत सिंह विगत दिनों लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व परिवहन प्रबंध निदेशक से मिलकर उक्त मांग की थी। जिसपर परिवहन विभाग ने उक्त रूट जनरेट कर अधिसूचना जारी कर दी है। जब इस संबध में आरएम से बात की गई तो उन्होंने पूर्ण जानकारी न होने की बात कही

More Stories
लखनऊ21.6. 26*”उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति” के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया
सुल्तानपुर २१ जून २६*मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिलाओ को जागरूक किया
नई दिल्ली २१ जून २६*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर *रविवार, 21 जून 2026 के मुख्य समाचार*