पंजाब 08 फरवरी 2024* मारपीट के तहत मामले में हिम्मत कुमार व जगदीश कुमार उर्फ निक्कु को दो-दो वर्ष की कैद व जुर्माने की सजा
अबोहर, 08 फरवरी (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में मारपीट करने के आरोपी हेमंत कुमार उर्फ हैलो पुत्र ओमप्रकाश, जगदीश कुमार उर्फ निक्कु पुत्र रणजीत उर्फ पप्पू वरियामखेड़ा के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता विजय कुमार पुत्र फूलाराम वासी वरियामखेड़ा के वकील व पुलिस ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सरकारी वकील की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए हिम्मत कुमार व जगदीश कुमार उर्फ निक्कु को दोषी करार देते हुए दो दो वर्ष की कैद व जुर्माने की सजा सुनाई। जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस जगदीश कुमार पुत्र फूला राम के बयानों पर मुकदमा नं. 76, 14.06.19 भांदस की धारा 323, 324, 325 के तहत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों हिम्मत कुमार व जगदीश कुमार उर्फ निक्कु का अदालत में चालान पेश किया। अदालत ने दोनों को दो दो वर्ष की कैद व जुर्माने की सजा सुनाई। इस मामले की जांच चौकी प्रभारी पटीसदीक प्रभारी प्रगट सिंह ने की थी।
फोटो: 6 जानकारी देती पुलिस।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया