कानपुर नगर08फरवरी24*पत्रकारों को प्राथमिकता पर मिलेगा इलाज
कानपुर। कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस वाजपेई और महामंत्री शैलेश अवस्थी की अगुआई में गुरुवार को पत्रकारों ने जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य संजय काला से भेंट की। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने प्राचार्य संजय काला से मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों का प्राथमिकता से इलाज करने का निर्देश दें। यह भी मांग रखी कि जांचे और इलाज के निःशुल्क इंतज़ाम हों।
प्राचार्य संजय काला ने आश्वासन दिया कि पत्रकारों के इलाज के मुकम्मल इंतज़ाम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बाबत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी उन्हें फ़ोन पर निर्देश दिए हैं। पत्रकारों के जानकारी देने के बाद संजय काला ने डाक्टरों की टीम के साथ हैलट के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश मिश्र को भी देखा। साथ ही इलाज, जांचे और दवाओं का इंतज़ाम भी किया। संजय काला से भेंट के दौरान प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री कुशाग्र पांडे, मंत्री शिवराज साहू, कोषाध्यक्ष सुनील साहू, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य कौस्तुभ शंकर मिश्रा सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया19जून26*12 साल में PM मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, जनता का विश्वास और मजबूत हुआ : ललन सिंह*
नई दिल्ली19जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ19जून26*“जो कांग्रेस भगवान राम का मंदिर न बनने पाए उसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था”