पूर्णिया19जून26*12 साल में PM मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, जनता का विश्वास और मजबूत हुआ : ललन सिंह*
*मोहम्मद इरफान कामिल*
यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
*पूर्णिया:* केंद्रीय पंचायती राज एवं मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश ने हर क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बनाए हैं और जनता का भरोसा सरकार पर पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है।
ललन सिंह ने कहा कि पिछले 12 सालों में विकास, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर मोदी सरकार ने जो काम किया है, वह अपने आप में एक मिसाल है, योजनाओं का सीधा लाभ गांव-गरीब तक पहुंचा है, सीमांचल जैसे क्षेत्रों में सड़क, बिजली, गैस कनेक्शन और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं से लोगों की जिंदगी बदली है।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, 12 साल में PM मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, यही वजह है कि आज देश की जनता का विश्वास मोदी सरकार पर और मजबूत हुआ है,
जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब केंद्र और राज्य में NDA सरकार के कामकाज को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है,
*कहां से आया बयान:*
यह बयान पूर्णिया दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया गया। इस मौके पर मंत्री लेशी सिंह, पूर्णिया विधायक विजय खेमका, कसबा विधायक नितेश कुमार, सभी एनडीए विधायक, जदयू के प्रदेश महासचिव डॉक्टर शाहनवाज रिजवी, जदयू प्रदेश महासचिव बब्बू झा , पूर्णिया जदयू जिला अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उप महापौर पूर्णिया पल्लवी गुप्ता, समाजसेवी भोला साह के अलावा जदयू एवं भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे,
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*