लखनऊ30जनवरी24*देर रात कई जिलों के डीएम बदले…* अभी और भी बदले जाएंगे
लखनऊ। वासुदेव यादव
प्रदेश सरकार ने देर रात कई जिलों के डीएम को बदल दिया। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। वहीं, रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। गाजियाबाद और रामपुर के डीएम को चुनाव आयोग की तैनाती की 3 साल की अवधि के मानक के तहत हटाया गया है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जौनपुर DM अनुज झा को एसीईओ
राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया…
श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद डीएम अमेठी बनायी गयीं

More Stories
पूर्णिया19जून26*12 साल में PM मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, जनता का विश्वास और मजबूत हुआ : ललन सिंह*
नई दिल्ली19जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ19जून26*“जो कांग्रेस भगवान राम का मंदिर न बनने पाए उसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था”