मथुरा21जनवरी24*थाना सुरीर जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को मय 20 पौवा देशी शराब नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया ।*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा के द्वारा चलाये जा रहे चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन एवं तलाश वांछित अपराधी के अभियान व मादक पदार्थ अभियान व गिरफ्तारी के क्रम में एंव श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी माँट महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे व प्र0नि0 श्री प्रमेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 श्री विनोद कुमार थाना सुरीर जनपद मथुरा मय पुलिस टीम के साथ चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन में अन्दर इलाका में मामूर थे, चेंकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा 01 व्यक्ति को दिनांक 21.01.2024 को समय करीब 12.35 बजे ग्राम नगला जगरूपा से सिकन्दरपुर की ओर करीब 100 कदम दूरी पर थाना सुरीर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो व्यक्ति ने अपना नाम राधेश्याम पुत्र डोरीलाल निवासी ग्राम नगला जगरूपा थाना सुरीर जनपद मथुरा उम्र 55 बर्ष बताया, जिसके कब्जे से 20 पौवा नगीना देशी शराब नाजायज बरामद हुई। गिरफ्तार शुदा अभि0 के विरुद्ध थाना सुरीर मथुरा पर मु0अ0सं0 14/2024 धारा 60 EX ACT अभियोग पंजीकृत कर अभि0 के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम-*
राधेश्याम पुत्र डोरीलाल निवासी ग्राम नगला जगरूपा थाना सुरीर जनपद मथुरा
*बरामदगी का विवरण-*
21 पौवा नगीना देशी शराब नाजायज बरामद
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 श्री विनोद कुमार थाना सुरीर जनपद मथुरा ।
2. का0 1698 पवन किशोर थाना सुरीर जनपद मथुरा ।
3. का0 1557 प्रदीप कुमार थाना सुरीर जनपद मथुरा ।
मथुरा से पत्रकार नितेश सैनी की रिपोर्ट युपी आज तक

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….