जयपुर21जनवरी24*श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में बहरोड़ में हुआ भव्य कलश यात्रा का आयोजन
जयपुर से ब्रजेश पाठक की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
2- डॉ.जसवंत सिंह यादव ने की 22 जनवरी को भव्य दीपोत्सव मनाने की अपील!
3- श्रेष्ठ राजनैतिक पार्टी के साथ साथ धर्म की राह पर चलने वाली भाजपा का सदस्य होने पर मुझे गर्व है-डॉ.जसवंत सिंह यादव
आज बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से गोगा जी मंदिर हमींदपुर रोड के बीच 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव और भाजपा नेता मोहित यादव के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भारी संख्या में बहरोड़ के युवाओं, बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों सहित कई भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस कलश यात्रा में हिस्सा लिया। बहरोड़ की सड़कें भगवा रंग में सुसज्जित कलश ली हुई महिलाओं के उत्साह और जय श्री राम के नारों की गूँज से भव्य प्रतीत हो रही थीं।
बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव ने कलश में यात्रा में शामिल हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि “22 जनवरी को जो होने वाला है यह हमारे लाखों पूर्वजों, सनातन प्रेमी व राम भक्तों की लंबी प्रतीक्षा और संघर्ष का परिणाम है। कुछ साल पहले तक यह सब एक सपना था। पीएम श्री नरेन्द्र मोदी, तमाम भाजपा नेताओं और असंख्य राम भक्तों के अथक प्रयास से आज अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा का सपना सच होने जा रहा है। मैं ख़ुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मैं श्रेष्ठ राजनैतिक पार्टी के साथ साथ धर्म की राह पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी का सदस्य हूं।”
डॉ. जसवंत सिंह यादव ने बहरोड़ के आमजनों से 22 जनवरी, सोमवार को श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा को पावन अवसर बताते हुए भव्य दीपोत्सव मनाने की अपील भी की।
उक्त अवसर पर उमेद भाया जिला अध्यक्ष, कमल यादव जिला उपाध्यक्ष,देवेंद्र यादव पूर्व महामंत्री,सुरेंद्र यादव जिला मंत्री, सुभाष गुप्ता जिला कोसाअध्यक्ष ,कपिल वैध,शिवचरण गुरु जी,रामनरेश यादव जिला पार्षद,राधेश्याम बोहरा मंडल अध्यक्ष,अश्वनी टाइगर पूर्व मंडल अध्यक्ष,संजय मीर, सुभाष, ओम पार्षद,राव सुमित, व उपस्थित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता डॉ. जसवंत सिंह यादव के साथ उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर6जून26*नाथनगर थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को असलहा के साथ किया गया गिरफ्तार।
सीतापुर ६ जून २०२६ * सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्र का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर
उन्नाव ६ जून २०२६ * राज्य ललित कला अकादमी द्वारा शुरू हुई पेंटिंग की कार्यशाला, इंडियन इवेंट सॉल्यूशन्स के संयोजन में सिखाया जा रहा चित्रकला का हुनर