अब्दुल जब्बार
अयोध्या18जनवरी24*एस डी एम ने चीनी मिल में बांटा कंबल
भेलसर(अयोध्या)बलरामपुर फ़ाउंडेशन के अंतर्गत बलरामपुर चीनी मिल इकाई रौजागाँव के माध्यम से रुदौली तहसील मे कम्बल वितरित किए गए एवं विद्यालय मे लिए जेनरेटर उपलब्ध कराया गया।जरूरतमंद लोगो को उपजिलाधिकारी रुदौली अंशिका दीक्षित व तहसीलदार रुदौली राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व मे बलरामपुर चीनी मिल इकाई रौजागाँव के इकाई प्रमुख सुधीर कुमार,विभागाध्यक्ष हरदयाल सिंह एवं उप महा प्रबन्धक (मानव संसाधन) धनंजय कुमार सिंह ने बलरामपुर फ़ाउंडेशन के अंतर्गत रुदौली तहसील मे 150 जरूरतमंद लोगो को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए साथ ही छात्रों के विकास हेतु रौज़ागांव चीनी मिल द्वारा बलरामपुर फॉउंडेशन बलरामपुर के माध्यम से सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज रामसनेही घाट,बाराबंकी को 30 केवी जनरेटर उपलब्ध कराया गया।
इस मौके पर विभागाध्यक्ष (गन्ना) हरदयाल सिंह,उप महाप्रबंधक (वाणिज्य) नीरज राजपूत,प्रबन्धक (गन्ना) अनिल शुक्ला,गेट इंचार्ज अजीत राय,प्रधानाध्यापक एवं अन्य अध्यापकगण व अध्यापिकाये आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 26 अप्रैल 26 *नव-आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई*
मिर्जापुर26अप्रैल2026*39वीं वाहिनी पी.ए.सी. परिसर में नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण संपन्न
पूर्णिया बिहार25अप्रैल26* पूर्णिया की मिट्टी से निकलेगा अगला चैंपियन, लियाकत अली का ऐलान