कौशाम्बी11जनवरी24*20 वर्षों से नाई की दुकान चलाने वाले की दुकान जलाने की धमकी*
*कोखराज कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज बाजार में सरकारी स्कूल के सामने छोटी धन्नी निवासी गुलफूल बीते 20 वर्षो से नाई की दुकान चलाते हैं इसी दुकान से उनके परिवार की रोजी-रोटी चलती है उनके दुकान के सामने एक दूसरी दुकान रख करके एक भाजपा नेता और उनके सहयोगी ने गुलफूल की दुकान का व्यवसाय बंद कराने का प्रयास किया जब इस बात का विरोध गुलफूल ने किया तो भाजपा नेता और उसके सहयोगियों ने उसके साथ गाली गलौज किया और धमकी दिया है कि तुम्हारी दुकान में आग लगाकर जला देंगे जिस पर गुलफुल की पत्नी ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर भाजपा नेता और उसके सहयोगियों पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है लेकिन भाजपा नेता के दबाव में चौकी पुलिस ने उस पर कार्यवाही नहीं की जिससे पीड़ित परिवार गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और भाजपा नेता की दबंगई बताते हुए तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है पीड़ित परिवार का कहना है यदि उसकी दुकान में आग लगाकर दुकान का सामान जलाया गया तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से उक्त भाजपा नेता की होगी।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*