February 5, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर04जनवरी24*27वें अखिल भारतीय वन खेल कूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कानपुर नगर04जनवरी24*27वें अखिल भारतीय वन खेल कूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कानपुर नगर04जनवरी24*27वें अखिल भारतीय वन खेल कूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

किदवईनगर, कानपुर स्थित वानिकी प्रशिक्षण संस्थान, कानपुर में 27वें अखिल भारतीय वन खेल कूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत कानपुर जोन की कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, फर्रूखाबाद, कन्नौज, लायन सफारी इटावा, वानिकी प्रशिक्षण संस्थान, कानपुर एवं वन्य जीव पश्चिमी के 200 खिलाडियों द्वारा विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया गया। आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न श्रेणी के प्रतिभागी ओपेन, बैटरन एवं सीनियर बैटरन श्रेणी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। इस जोनल खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एन० रविन्द्रा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव पश्चिमी के द्वारा विशिष्ट अतिथि के०के० सिंह, मुख्य वन संरक्षक, कानपुर मण्डल, कानपुर, गणमान्य अतिथिगण अनिल पटेल, निदेशक, लायन सफारी इटावा, श्रद्धा यादव, उप वन संरक्षक, वानिकी प्रशिक्षण संस्थान, कानपुर, दिव्या, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, कानपुर नगर, अतुलकान्त शुक्ला, प्रभागीय वनाधिकारी, इटावा, ए०के० द्धिवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात, आर०एस० यादव, प्रभागीय वनाधिकारी, फर्रूखाबाद, हेमन्त सेठ, प्रभागीय वनाधिकारी, कन्नौज की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर तिरंगे गुब्बारे का गुच्छा अवमुक्त कर खेल स्पर्धायें प्रारम्भ की गयी। इन खेल स्पर्धाओं के माध्यम से विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय वन खेल कूद प्रतियोगिताओं हेतु चयन किया जायेगा। प्रदेश स्तर के उपरान्त अखिल भारतीय वन खेल कूद प्रतियोगिताओं हेतु भी खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।
————-

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.