कौशाम्बी31दिसम्बर23*पैरा एथलेटिक महेश बाबू गौतम के घर लगा बधाइयां देने वालों का तांता*
*अझुवा कौशांबी*। उत्तर प्रदेश पैरा ओलम्पिक अथलेटिक 2023-24 का आयोजन गाज़ियाबाद मे हुआ एथलेटिक में आदर्श नगर पंचायत अझुवा वार्ड नंबर 7 मौलाना आजाद नगर निवासी दिव्यांग खिलाड़ी महेश कुमार गौतम ने प्रतिभाग करते हुए 2 स्वर्ण पदक हासिल कर कौशांबी जनपद का नाम रोशन किया। डबल स्वर्ण पदक जीतने की जानकारी होते ही नगर के तमाम लोग लोग हीरापुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर डबल स्वर्ण पदक विजेता दिव्यांग महेश बाबू गौतम को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वर्ण पदक विजेता के अझुवा कस्बे के भोला चौराहे पर पहुंचते ही नगर पंचायत के लोगों ने दिव्यांग महेश बाबू गौतम को फूल मालाओं से लाद दिया है इस दौरान स्वागत करने वालों की होड़ लगी रही है इसके पहले भी महेश कुमार गौतम ने कई स्वर्ण पदक जीते हैं।
More Stories
पूर्णिया बिहार 3 नवंबर26* पूर्णिया में शराब माफियाओं का नया पैंतरा फेल: बिना नंबर की ब्रांड न्यू गाड़ी से 231 लीटर विदेशी शराब जब्त, जलालगढ़ में फिल्मी पीछा कर एक धराया
पूर्णिया 3 नवम्बर 2026 *पूर्णिया में छठ महापर्व की तैयारी तेज: DM अंशुल कुमार ने काझा कोठी छठ घाट का किया औचक निरीक्षण
लखनऊ 3 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*