अब्दुल जब्बार
अयोध्या30दिसम्बर23*पंचामृत तकनीक अपनाएं कम लागत में उपज बढ़ाएं
भेलसर(अयोध्या)जनपद बाराबंकी की समिति दरियाबाद के ग्राम इमिलिया में लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए गन्ना संस्थान के पूर्व सहायक निदेशक आर एन वर्मा ने बताया कि अपनी मिट्टी की जांच अवश्य कराए ताकि संतुलित पोषक तत्वों की पूर्ति करके हम कम खर्च से गन्ने का उत्पादन बढ़ा सकें।उन्होंने किसानों को मृदा नमूना लेने की विधि विस्तार से समझाई।उन्होंने किसानों को सहफसली के साथ ही जैविक विधि से कीट व रोग नियन्त्रण की विधियां समझाई। ट्राईकोगामा परजीवी के 50000 अंडे प्रति हेक्टेयर की दर से 15 दिन के अंतराल पर 4 से 5 बार लगाने पर सभी बेधक कीटों का किसी नियंत्रण किया जा सकता है।गन्ना किसान संस्थान के विषय विशेषज्ञ अरुण कुमार ने किसानों को कम लागत में अधिक गन्ना उत्पादन को समझाते हुए बताया कि किसान भाई पंचामृत तकनीक से उतनी ही लागत से 45 से 50% तक अधिक पैदावार ले सकते हैं ।गन्ने की ट्रेंच विधि से बुवाई करके, सहफसली खेती करके, ड्रिप सिंचाई करके,पेड़ी प्रबंधन करके और ट्रैश मल्चिंग करके अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं।जनपद बाराबंकी के जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने किसानों से कहा कि मृदा परीक्षण कराएं,बुवाई के समय जल्दबाजी न करें,गन्ने को उपचारित करके ही बोएं तथा बीज गन्ने का उत्पादन अपने खेतों में करें।उन्होंने कहा कि गन्ना विभाग किसानों की समस्या के निवारण हेतु सदैव तत्पर है।ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रंजय जायसवाल ने कहा कि सुगम गन्ना आपूर्ति,गन्ना पौध रोपण एवम कृषि निवेशों के वितरण का लाभ लें।नैनो तकनीक के उर्वरकों का प्रयोग बढ़ाएं।समिति सचिव जनार्दन सिंह ने गन्ना पर्ची आदि की समस्या निस्तारण के साथ ही किसानों से फार्म मशीनरी बैंक का अधिकाधिक लाभ लेने का आहवान किया। इसी क्रम में चीनी मिल रोजागांव के महाप्रबंधक गन्ना हरदयाल सिंह ने किसानों से गन्ना प्रजातियों को0118,को 15023 और को लख 14201 की बुवाई करने तथा को 0238 की बुवाई न करने के अनुरोध के साथ चीनी मिल द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।गन्ना विभाग एवं चीनी मिल स्टाफ के साथ गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

More Stories
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*