अब्दुल जब्बार
अयोध्या30दिसम्बर23*पुलिस ने टॉपटेन अपराधी को 30 ग्राम अवैध मार्फीन के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना पुलिस ने गस्त के दौरान अशरफपुर गंगरेला मोड़ से टॉप 10 अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 ग्राम अवैध मार्फिन बरामद की गई।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पटरंगा पुलिस एसएसपी अयोध्या के निर्देश पर गश्त कर रही थी दौरान गस्त अशरफपुर गंगरेला मोड़ से उपनिरीक्षक मदनपाल,कंस्टेबल विशाल यादव,अवनीश सिंह के साथ मौके पर पहुंच टॉप टेन अपराधी त्रिलोकी पुत्र स्व. धनीराम रावत निवासी रमई का इंदरा मजरे रानीमऊ को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से 30 ग्राम अवैध मारफ़ीन बरामद की गई।अभियुक्त के विरुद्ध 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधि कार्यवाही की जा रही है।टॉप 10 अपराधी के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है यह थाना पटरंगा का 108 नंबर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है।

More Stories
भागलपुर17मई26*बीच गंगा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने सभी को सुरक्षित निकाला*
भागलपुर17मई26*30 जुलाई से श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर डीएम अजगैविनाथ धाम पहुंचे*
अयोध्या17मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें