July 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ: सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा को लेकर समीक्षा की। कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया। पूरे प्रदेश में एक जैसी कांवड़ यात्रा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ संघों से लगातार संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य शिविर और खाद्य सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। यात्रा में फेक न्यूज फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। ड्रोन और CCTV से 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने को कहा गया। कांवड़ मार्गों पर मांस और मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। मिलावट और ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई होगी। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बाढ़ और कटान वाले क्षेत्रों में पहले से तैयारी के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखने को कहा गया। राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चकबंदी विवादों का मेरिट के आधार पर समाधान होगा। कोटेदारों के उत्पीड़न पर CM ने नाराजगी जताई। भ्रष्टाचार की पुष्टि पर निलंबन और विजिलेंस जांच के निर्देश दिए।

➡लखनऊ: थोड़ी देर में मुख्यमंत्री योगी की समीक्षा बैठक होगी। आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। अधिकारी तैयारियों का जायजा लेंगे। ADG, IG, DIG और पुलिस कप्तान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ेंगे। कमिश्नर, DM, स्वास्थ्य, पंचायत और नगर विकास के अधिकारी भी शामिल होंगे। DGP और ADG LO लखनऊ से जुड़ेंगे।

➡लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक हुई। कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों को लेकर समीक्षा की गई। मुख्य सचिव एसपी गोयल, DGP, ADG LO और प्रमुख सचिव गृह मौजूद रहे। विभागों के प्रमुख सचिव भी बैठक में शामिल हुए। कमिश्नर, CP, DM, SSP वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। ADG जोन और IG भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

➡बरेली: प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार किया है। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी भुता थाना क्षेत्र से हुई है।

➡फर्रुखाबाद: मानक विहीन स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। परिवहन उपायुक्त RR सोनी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे मिले। दो दर्जन से अधिक स्कूली वाहनों के चालान किए गए।

➡कन्नौज: जानलेवा हमले के फरार 3 वांछित गिरफ्तार किए गए हैं। रुपयों के लेनदेन विवाद में हमला किया गया था। जस्मिन्दर, मनिन्दर और विकास को गिरफ्तार किया गया है। तीनों की गिरफ्तारी सौरिख थाना क्षेत्र से हुई है।

➡लखनऊ: साइबर अपराध रोकथाम को लेकर उच्चस्तरीय मंथन हुआ। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में समीक्षा हुई। साइबर सुरक्षा में यूपी को नंबर-1 बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी विभागों को समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साइबर अपराधियों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई होगी। साइबर जागरूकता के लिए नोडल अधिकारी नामित होंगे। साइबर अपराध जांच के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

➡कन्नौज: स्कूल में बच्चों के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रा के सिर पर पेंसिल मारने से छात्रा घायल हुई। परिजनों ने छात्र और उसके पिता पर आरोप लगाए हैं। आरोपी के पिता पर इलाज नहीं कराने का आरोप है। दारोगा का बेटा होने के कारण कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। तिर्वा कोतवाली में तैनात दारोगा रोविन बताए जा रहे हैं। मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बचपन स्कूल का है।

➡कन्नौज: नकली बीज ने किसान की मेहनत बर्बाद कर दी। 6 बीघा मक्का की खेती में अंकुरण नहीं हुआ। पीड़ित ने कृषि विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। नकली बीज बेचने वाली कंपनी पर कार्रवाई की मांग की गई है। बर्बाद फसल का उचित मुआवजा भी मांगा गया है। पीड़ित सुरेश चंद्र विशुनगढ़ इलाके के निवासी हैं।

➡बदायूं: कूलर में उतरे करंट से दर्दनाक हादसा हुआ। 22 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के भगौतीपुर का है।

➡कन्नौज: संदिग्ध हालत में महिला का शव मिला है। महिला फांसी पर झूलती मिली। परिजनों ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाए हैं। शव लटकता छोड़ ससुरालीजन फरार हो गए। मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के रुद्रापुर का है।

➡दिल्ली: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। NTA में बड़ा बदलाव किया गया है। NTA के 47 अफसरों को बर्खास्त किया गया है। कुछ अफसरों पर कानूनी कार्रवाई भी होगी।

➡श्रावस्ती: चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से डेढ़ साल की मासूम की मौत हो गई। घटना नवीन मॉडर्न क्षेत्र के पुरैनिया की है।

➡रायबरेली: जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने पदार्थ खाया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना जगतपुर क्षेत्र के जिंगना गांव की है।

➡गाजियाबाद: गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है। दो आरोपियों इरशाद और शादाब को हिरासत में लिया गया है। घटना थाना खोड़ा के प्रताप विहार की है।

➡सीतापुर: सपा राष्ट्रीय सचिव सहित 27 घरों को नोटिस जारी हुआ है। गृह स्वामियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। 3 अगस्त को याचिका पर सुनवाई होगी। सुनवाई तक अंतिम निर्णय पर रोक लगाई गई है। 6 जुलाई को DM कोर्ट ने नोटिस जारी किया था। ग्राम छावनी गोरा बारीक के नाम जमीन दर्ज है। 25 बीघा जमीन पर कुल 27 मकान बने हैं। मामला शहर के शिवपुरी मोहल्ले का है।

➡लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 3 जिलों का दौरा करेंगे। CM आगरा, फतेहपुर और जालौन जाएंगे। जिलों को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

➡बाराबंकी: यूरिया और DAP खाद के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिली। कुछ केंद्रों पर स्टॉक खत्म होने से किसान लौटे। सर्वर डाउन होने पर कालाबाजारी का आरोप लगाया गया है। तय कीमत से ज्यादा वसूली का भी आरोप है। DM ने कहा कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।

➡अयोध्या: इस्कॉन की ऐतिहासिक बहुड़ा जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। हरे कृष्ण के जयघोष से रामनगरी गूंज उठी। यात्रा नगर निगम परिसर से शुरू हुई।

➡प्रतापगढ़: सड़क निर्माण की बाधा दूर करने पहुंचे DM ने कार्रवाई की है। मिलजुमला भूमि विवाद के निस्तारण के निर्देश दिए गए। अनुपस्थित कानूनगो का वेतन रोकने के आदेश दिए गए। मनरेगा से कच्चा रास्ता दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। पक्की सड़क बनने तक रास्ता ठीक कराया जाएगा। जर्जर पंचायत भवन की CDO से जांच के आदेश दिए गए। मामला सदर तहसील के बैजलपुर बिहारगंज का है।

➡लखनऊ: सरेराह युवक को गोली मार दी गई। मुन्ना नाम के युवक पर गोली मारने का आरोप है। आरोपी गोली मारकर मौके से फरार हो गया। घायल युवक गप्पू को अस्पताल भेजा गया। घटना सादतगंज के यासिनगंज इलाके की है।

➡संतकबीरनगर: मेंहदावल में विकास योजनाओं को लेकर सियासत गरमाई है। विधायक अनिल त्रिपाठी ने पूर्व विधायक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक विकास कार्यों का झूठा श्रेय ले रहे हैं। मेंहदावल का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता है।

➡बरेली: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार मासूम पीयूष की मौत हो गई। बाइक सवार मां गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ा और ट्रक सीज कर दिया। घटना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के धनेटा फाटक की है।

➡दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर हो गया है। राष्ट्रपति ने रवनीत बिट्टू का इस्तीफा मंजूर किया है। वह रेल राज्यमंत्री थे।

➡सहारनपुर: नया कुंडा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। धमाके में 2 लोगों की मौत हुई है। विस्फोट में शरीर के चीथड़े उड़ गए। 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना थाना गंगोह क्षेत्र की है। फैक्ट्री का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

➡मथुरा: 85 लाख रुपये के आभूषणों से भरा पार्सल चोरी हो गया। पीड़ित कर्मचारी बस से दिल्ली जा रहा था। बस में सवार व्यक्ति पर चोरी का आरोप है। शक होने पर कर्मचारी ने शोर मचाया। आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक से फरार हो गया। SSP श्लोक कुमार ने कई टीमें गठित की हैं। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। घटना थाना हाईवे क्षेत्र के गोवर्धन चौराहे की है।

————————————————————————————