कौशाम्बी24दिसम्बर23*ग्राम पंचायत पन्नोई पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी।*
*महगांव कौशांबी।* चायल तहसील के विकास खण्ड मूरतगंज के ग्राम पंचायत पन्नोई में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। अलग अलग विभागों के आधिकारी कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे और अपने अपने अपने विभाग में संचालित योजनाओं की पूर्ण जानकारी ग्राम पंचायत पन्नोई के ग्रामीणों को दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा की अगुवाई करने पहुंचे जनपद के सांसद विनोद कुमार सोनकर के बड़े भाई संतोष सोनकर को ग्राम प्रधान विनोद कुमार यादव द्वारा माला पहनाकर कर स्वागत किया गया और कार्यक्रम की शुरुवात की गई । उसके साथ भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिभा कुशवाहा राम नरेश पासी, भय्यान पासी, राम मिलन, उपेंद्र सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान बृजेश उपाध्याय, प्रमोद प्रजापति, ग्राम पंचायत बलकरनपुर के ग्राम प्रधान मानसिंह, सुभाष विश्वकर्मा बूथ अध्यक्ष आदि लोग इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहें, साथ ही बडी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान विकास खण्ड मूरतगंज के एडीओ पंचायत जनकिशोर त्रिपाठी ने गरीबी उन्मूलन से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में आम जनमानस को जानकारी देते हुए पीएम आवास योजना, सीएम आवास योजना, शौचालय, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वयं सेवा समूह, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने जैसी तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। इसके बाद समाज कल्याण विभाग के आईएसबी आदित्य सिंह ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी देते हुए पीएम पेंशन योजना, विधवा, वृद्धा पेंशन, विकलाग पेंशन योजनाओं आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास विभाग सुपरवाइजर आगनवाड़ी से गीता देवी ने गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चो के पोषण संबंधित जानकारी दी गई। स्वास्थ विभाग से डॉक्टर सुनीता सिंह, पंकज बाबू पाल, नर्स चंपा पटेल , आशा संगनी राम कुमारी द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी और दवाएं उपलब्ध कराई गई। इसी कड़ी में पशु चिकित्सा विभाग से ज्योति तिवारी पशुधान प्रसार आधिकारी ने ग्रामीणों को पशु पालन, पशु लोन, पशुओं के स्वास्थ्य संबधित बीमारियों और पशु एम्बुलेंस सेवा की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कृषि विभाग के तान्यमय सिंह तकनीकी सहायक, खाद्य एवम रसद विभाग से अतुल सिंह ऑपरेटर, उज्जवला योजना एलपीजी कनेक्शन के लिए काजू इंडियन गैस एजेंसी के मैनेजर रामू प्रसाद मौजुद रहे।
ग्राम प्रधान विनोद कुमार यादव और ग्राम सचिव अंशुमान द्वारा ग्रामीणों को अपने गांव के विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए जिन ग्रामीणों को किसी सरकारी योजना का लाभ नही मिल रहा है उनका नाम लिख कर योजनाओं के लाभ देने के लिए कहा है। भारत लाल व राजेन्द्र प्रसाद, राम चन्द्र ने पीएम किसान पेंशन के लिए, सुनीता देवी व प्रीति कुमारी ने आवास के लिए, पन्ना लाल, जीवन लाल, रमेश सिंह, प्रदीप पटेल, मुकेश सिंह, कन्हैया लाल, तेज बहादुर आदि ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को नोट करवाया ।
*रजनीश कुमार पत्रकार अखंड भारत सन्देश हिन्दी दैनिक समाचार पत्र महगांव जनपद कौशांबी 8840188542*

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….