हरदोई22दिसम्बर23*एसडीएम के बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने से डीएम हुए नाराज, दी चेतावनी।*
*हरदोई*। बिना अनुमति के शाहाबाद एसडीएम के मुख्यालय छोड़ने को डीएम ने अनुशासनहीनता माना है। उन्होंने सुधार की चेतावनी दी है। शाहाबाद एसडीएम सहित सभी अधिकारियों से कहा है कि बिना अनुमति कोई भी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। ऐसा पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने शाहाबाद एसडीएम पूनम भास्कर को चेतावनी में कहा है कि पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए 12-15 दिसंबर के अवकाश और जिला मुख्यालय छोड़ने की अनुमति चाही गई थी। लोकसभा चुनाव- 2024 की चल रहीं तैयारियों में फोटोयुक्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्राप्त फार्मों को प्राथमिकता पर ऑनलाइन फीड कराने का काम कराया जा रहा है।विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का भी दायित्व है।11 दिसंबर को पता चला कि बिना अनुमति के ही जिला मुख्यालय से एसडीएम बाहर हैं। बिना अनुमति के जिला मुख्यालय छोड़ना मनमानी और अनुशासनहीनता है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*