March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गाजियाबाद15दिसम्बर23*छोटे हरिद्वार में पुलिस ठिकाने पर चोरों ने की सेंधमारी,कावड़ मेले के बाद से गायब हुआ पुलिस बूथ*

गाजियाबाद15दिसम्बर23*छोटे हरिद्वार में पुलिस ठिकाने पर चोरों ने की सेंधमारी,कावड़ मेले के बाद से गायब हुआ पुलिस बूथ*

गाजियाबाद15दिसम्बर23*छोटे हरिद्वार में पुलिस ठिकाने पर चोरों ने की सेंधमारी,कावड़ मेले के बाद से गायब हुआ पुलिस बूथ*

गाजियाबाद।उत्तर प्रदेश में छोटा हरिद्वार गाजियाबाद शहर से सनसनीखेज खबर सामने आयी है।मुरादनगर में छोटा हरिद्वार के घाट पर लगा पुलिस बूथ संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया है।नहर मंदिर के महंत ने मुरादनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।महंत ने पुलिस बूथ चोरी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कावड़ मेले के बाद से पुलिस बूथ गायब हो गया है।वहीं अब महंत की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। मामला शहर के मुरादनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि इस पुलिस बूथ को जनसहयोग से बनाया गया था। बता दें कि बूथ का उद्घाटन लगभग तीन साल पहले मेरठ के तत्कालीन एडीजी ने किया था।

छोटा हरिद्वार स्थित प्राचीन शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है।महंत ने पुलिस को बूथ के चोरी होने में एक बड़ी साजिश की आशंका जताई है।साथ ही बूथ की जल्द से जल्द तलाश कर दोबारा से इसे घाट पर स्थापित कराने की मांग की है।

महंत मुकेश ने बताया कि छोटा हरिद्वार पर लगने वाले मेले में दिल्ली और हरियाणा के अलावा मेरठ, बुलंदशहर आदि जिलों से श्रद्धालु यहां आकर स्नान की डुबकी लगाते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेले में भारी पुलिस बल भी तैनात किया जाता है। पुलिसकर्मी यहां घंटो ड्यूटी करते रहते हैं।ऐसे में उन्हें थोड़ा आराम मिल सके इसलिए स्थानीय लोगों ने चंदा जुटाकर एक पुलिस बूथ का निर्माण कराया था।

महंत ने शिकायत में बताया कि पिछले बार यहां पर लगे मेले में फूड पॉइंट के संचालक हाजी तौहीद आलम व उसके साथियों ने स्टॉल्स के साथ इसे उठवा लिया।महंत का आरोप है कि क्रेन की मदद से इस बूथ को उठवा कर उसने अपनी दुकान के पीछे रखवा दिया था और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें भरोसा दिलाया गया कि मेला खत्म होते ही बूथ को वापस उसी जगह पर लगा दिया जाएगा।मगर अब बूथ को आरोपियों ने दुकान के पास से भी उठवा दिया है।

बता दें कि महंत मुकेश गोस्वामी ने बूथ चोरी होने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत की है। साथ ही कई लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत देते हुए केस दर्ज कर मामले की जांच कराने का आग्रह किया है।पुलिस अधिकारियों ने इस घटना पर आधिकारिक बयान देने से मना कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।