पंजाब14दिसम्बर23*गगनदीप सिंह बने एएसआई, एसएसपी, एसपीडी व डीएसपी अबोहर ने लगाया स्टार लगाकर दी बधाई
अबोहर, 14 दिसंबर (शर्मा/सोनू) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व पंजाब पुलिस के प्रमुख डीजेपी गौरव यादव ने एक मीटिंग कर ईमानदारी से काम करने वाले पुलिस मुलाजिमों को तरक्की प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत थाना खुईयांसरवर में हैडकांस्टेबल गगनदीप सिंह को एएसआई बनने का नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। जिसके बाद फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी, एसपीडी मनजीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन ने गगनदीप सिंह को स्टार लगाकर एएसआई बनने की बधाई दी व इसी तरह पूरी ईमानदारी से डयूटी निभाने के लिए पे्रेरित किया। कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी प्रगट सिंह, सब इंस्पैक्टर इंद्रजीत कौर, नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, नगर थाना 1 के प्रभारी सुनील कुमार, एडीशनल एसएचओ नगर थाना 2 बलजीत सिंह, पटीसदीक चौकी के प्रभारी लखविंद्र सिंह, सबइस्पैक्ट शरणजीत सिंह, एएसआई रेशम सिंह, एएसआई लेखराज व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर लड्डू बांटे गए।
फोटो : 1, एएसआई बनने पर गगनदीप सिंह को स्टार लगाते अधिकारी।

More Stories
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें..
कानपुर नगर28अप्रैल26*जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन तक के अधिकारियों का नहीं मानता बिजली विभाग कोई भी आदेश
लखनऊ28अप्रैल26*मोहनलालगंज के मौरावां मोड़ पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को लेकर अब विरोध तेज हो गया है।